{"_id":"5c0d479dbdec2241c636609e","slug":"muzaffarnagar-crime-shoot-dead-of-a-young-man-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में फाइनेंसर की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुजफ्फरनगर में फाइनेंसर की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या, इलाके में दहशत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 09 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंसर एवं ठेकेदार नीरज चौहान (35) को घर के बाहर गोलियों से भून दिया। उनके सिर में करीब तीन गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में उन्हें पहले सीएचसी पर ले जाया गया, वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
नीरज पुत्र बनारसी चौहान जीटी रोड पर इंदिरा मूर्ति के पास स्थित मोहल्ला गणेशपुरी के रहने वाले थे। वह फाइनेंस करने के साथ लोकनिर्माण विभाग में ठेकेदारी भी करते थे। रविवार को देर शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो बदमाश उनके मकान पर पहुंचे और घंटी बजाकर उन्हें बाहर बुलाया। मकान के गेट पर आते ही नीरज पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और बाइक पर बैठकर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो उन्होंने नीरज को खून से लहूलुहान हालत में पड़े देखा। परिजनों ने सबसे पहले डायल नंबर 100 पर फोन किया लेकिन फोन नहीं लगा। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें मोदीपुरम मेरठ के एक निजी अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी ओमबीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई। हत्या के पीछे वजह की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/