फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of watchman in Bijnor and The Police is investigating

चौकीदार की हत्या से सनसनी, आरोपियों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Tue, 19 Mar 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Mar 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Murder of watchman in Bijnor and The Police is investigating
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में शेरकोट के गांव मंधौरा स्थित गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने द्वारिकेश शुगर मिल अधिकारियों के मौके पर पहुंचने तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। मिल अधिकारियों से वार्ता के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों को शीघ्र ही हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया। चौकीदार के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गांव मंधौरा निवासी राजू (50) पुत्र रामस्वरूप गांव के निकट स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदार था। परिजनों के मुताबिक राजू रोज की तरह रविवार रात भी सेंटर पर सोने के लिए गया था। सोमवार सुबह जब कुछ लोग सेंटर पर पहुंचे तो नजदीक ही फहीमुद्दीन के खेत में राजू का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना राजू के परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

 
परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो राजू के गले पर रस्सी के निशान थे। उसकी एक आंख पर चोट लगी थी। राजू का शव सेंटर पर लगे तंबू से 30-40 मीटर की दूरी पर पड़ा था। इस बीच में उसकी चप्पल, टॉर्च और मोबाइल आदि सामान पड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि राजू की हत्या किसी लूटपाट के मकसद से नहीं, बल्कि रंजिशन की गई है। हत्या से पहले राजू की हत्यारों से हाथापाई भी हुई होगी। जिसकी वजह से उसकी आंख में चोट लगी। झोपड़ी का सारा सामान सही रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, परंतु ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों के आने तक शव नहीं उठने दिया। सेंटर इंचार्ज के देने पर कैन मैनेजर मनोज चौहान, सीनियर केन मैनेजर ओपी वर्मा, जोनल इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मिल अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने सहित पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग उठाई।

कई घंटे बातचीत के बाद मिल अधिकारियों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मिल अधिकारियों के मुताबिक राजू लगभग एक माह पहले ही चौकीदारी की नौकरी पर रखा गया था। मिल अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है कि राजू के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed