{"_id":"58bc73624f1c1be25ee7eb94","slug":"murder-of-third-gender-person-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किन्नर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 06 Mar 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दीनगर में एक किन्नर की गला दबाकर हत्या कर शव उसी के बेड में छिपा दिया गया। परिजनों ने उसी के साथ रहने वाले दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कताई मिल निवासी किन्नर भूरा अपने दोस्त सोनू निवासी धनतला के साथ शताब्दी नगर के सेक्टर -4 ई में किराये के मकान में रहता था। मकान मालिक दुर्गा प्रसाद के अनुसार दो दिन से भूरे के कमरे का ताला लगा था। जबकि, अंदर से पंखा चलने की आवाज आ रही थी। रविवार सुबह उसने भूरा के भाई आरिफ को फोन कर बताया। आरिफ वहां पहुंचा और उसने कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में कपडे़ और सामान बिखरा हुआ था। भूरा के बेड का बॉक्स आधा खुला था। बॉक्स खोलकर देखा तो उसमें भूरा का शव पड़ा था। परिजनों के अनुसार भूरा की नाक से खून निकल रहा था। गले पर भी निशान थे। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
दो दिन पहले हुआ था झगड़ा
भूरा के मकान मालिक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि भूरा और सोनू के बीच दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। शोर सुनकर वे मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों को शांत किया। विवाद के दौरान भूरा ने अपना मोबाइल उनकी बेटी को दे दिया था। उसके अगले दिन सुबह से ही भूरे के मकान का ताला लगा है। इस कारण भूरा का मोबाइल भी उनके पास ही रह गया।
विज्ञापन
किन्नरों ने जताया आक्रोश
वारदात की सूचना पर क्षेत्र के दर्जनों किन्नर एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और रोष जताया। बाद में थाने पहुंचकर घटना के जल्द खुलासे और आरोपी को पकड़ने की मांग की।