फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder of army man and Je and property-dealer in Meerut and now all case open by police officers

वो तीन हत्याएं, जिन्होंने शहर में फैला दी सनसनी, सच्चाई जानकर अधिकारी भी सन्न

Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 18 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
Murder of army man and Je and property-dealer in Meerut and now all case open by police officers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ जिले में तीन ऐसी हत्याएं हुई, जिन्होंने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। इन तीनों हत्याओं के आरोपी अपने ही निकले। किसी ने प्रेमी के खातिर अपने फौजी पति को मौत के घाट उतरवाया तो किसी ने पति की घिनौनी हरकतों से तंग आकर मौत बड़ा गेम खेला। इसके अलावा सोमवार को मेरठ में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी प्रोपर्टी डीलर की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से फेंक दिया। तीनों घटनाओं की सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए।

विज्ञापन


पहला मामला-
मेरठ के गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी पर जानलेवा हमले की कहानी क्राइम बेस धारावाहिकों जैसी है। फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए साजिश रची। इससे पहले कि 31 मार्च को फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला कर दिया था। इसके बाद फौजी ने इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


महिला, प्रेमी, दोस्त गिरफ्तार 
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार किया था। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा की मां रामकथा या धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करने के लिए जाती है। करीब सात-आठ महीने पहले गंगानगर में एक सार्वजनिक स्थल पर रोहित अपनी मां के साथ रामकथा सुनने के लिए आया था। जहां पर फौजी की पत्नी भी रामकथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान फौजी की पत्नी की मुलाकात रोहित से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। जहां से प्रेम कथा का सिलसिला दोनों के बीच शुरू हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला-
मेरठ में नलकूप के जेई सुशील कुमार की घिनौनी हरकत ही उसकी मौत का कारण बनी। जेई अपनी खुद की ही बेटियों पर बुरी नीयत रखता था, इसके चलते पत्नी को बेटी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचनी पड़ी। वारदात करने के लिए महिला ने सोशल साइट के जरिए एक युवक से दोस्ती की। महिला ने प्यार का हवाला देकर उसे राजस्थान से बुलाकर पति की हत्या करा दी। पुलिस ने महिला, युवक और बेटी को गिरफ्तार कर इस वारदात का खुलासा किया है। 

एसएसपी नितिन तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर जेई की हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जेल चुंगी चौराहा स्थित ट्यूबवेल कॉलोनी में नलकूप के जेई सुशील कुमार निवासी सलोनी सहारनपुर की हत्या हुई थी। पुलिस ने जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार सैन उर्फ सोनू निवासी नाहरावाली अनूपगढ़ श्रीगंगानगर राजस्थान, जेई सुशील की पत्नी मोनिका उर्फ डोली और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया। 

पुलिस के मुताबिक मोनिका ने बताया कि उसका पति सुशील बेटियों पर बुरी नीयत रखता था। उसकी गंदी हरकतों से परिवार परेशान था। मोनिका ने सुशील की घिनौनी हरकतों के बारे में अपनी सास परीक्षा देवी को भी बताया था। पति की हत्या करने के लिए मोनिका ने जून 2018 में एक एप के जरिए पवन से दोस्ती की। दोनों में अवैध संबंध भी बने। पवन अक्सर मोनिका से मिलने के लिए मेरठ आता था। पति की गंदी हरकतों के बारे में महिला ने पवन को बताया। 

पति को मार दो, मैं तुम्हारी हो जाऊंगी 
पुलिस ने बताया कि मोनिका पवन से कहती थी कि सुशील अब मेरे और तुम्हारे रिश्ते में रोड़ा बना हुआ है, पति को मार दो। मोनिका ने पवन को फोन कर मेरठ बुलाया। जेल चुंगी के पास ही एक होटल में कमरा ले लिया। सुबह पवन ट्यूबवेल कॉलोनी पहुंचा। मोनिका ने सुबह फोन कर पवन को बुला लिया। इससे पहले मोनिका की बड़ी बेटी ने अपने पिता के हाथ पैर बांध दिए थे। जिसके बाद तीनों ने मिलकर सुशील की हत्या कर दी।

तीसरा मामला
मेरठ में बिजली बंबा बाईपास स्थित पाश कॉलोनी ग्रीन विलेज में सोमवार तड़के एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को प्रेमिका व उसकी मां ने सातवीं मंजिल से फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। 

परतापुर थानाक्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी में नीरज कुमार (45) पुत्र ओंकार सिंह पत्नी बबली व दो बच्चों आशीष व कार्तिक के साथ रहते थे। इंदिरापुरम में ही नीरज का प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। पुलिस के मुताबिक नीरज के ग्रीन विलेज कॉलोनी फ्लैट नंबर 801 में रहने वाली महिला से अवैध संबंध थे। रविवार शाम को नीरज प्रेमिका के पास ग्रीन विलेज गए थे। उसका प्रेमिका से विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। इसी दौरान नीरज की हत्या कर शव को सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। सोमवार सुबह सात बजे कॉलोनी के लोगों ने शव को देखा। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी व इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी रघुराज सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। जानकारी पर नीरज की पत्नी, बच्चे समेत सैकड़ों लोग मौके पर आए। पीड़ित परिवार ने हंगामा किया तो पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 
अवैध संबंध के चलते प्रॉपर्टी डीलर की हत्या हुई है। पुलिस ने नीरज की पत्नी बबली की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। उसके आधार पर एक महिला और उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में दोनों ने कई बातें बताई हैं। जिसकी जांच चल रही है। - नितिन तिवारी, एसएसपी मेरठ

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed