यूपी: युवक को ईंटों से कुचलकर मार डाला, लाश देख उड़े पुलिस के होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रेलवे रोड थानाक्षेत्र के टाउन हाल स्कूल के पीछे एक युवक की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी गई। एक खंडहर कमरे में उसका शव बरामद हुआ। युवक जनवरी में चोरी की बाइक चलाने के आरोप में जेल गया था। मार्च में उसकी रिहाई हुई थी।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे रोड थाना पुलिस को सूचना मिली कि केसरगंज टाउन स्कूल के पीछे एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक खस्ताहाल पडे़ु कमरे में करीब 26 साल के युवक का लहूलुहान शव पड़ा था। उसके सिर और चेहरे पर ईंटों से वार किए गए गए थे। जिस बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या की गई थी। शव के पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी थी। मृतक के हाथ पर एके लिखा था।
पुलिस के अनुसार मृतक की शक्ल जैसा अमित नाम का एक युवक जनवरी में वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया था। उससे एक बाइक बरामद हुई थी, लेकिन उसके चेहरे पर खून और चोट के निशान होने की वजह से पुलिस भी असमंजस में थी।
मौजे में मिला पर्स
पुलिस के अनुसार मृतक पेंट शर्ट पहने था। उसकी तलाशी में उसके मौजे से एक पर्स मिला। इसमें उसका पासपोर्ट साइज फोटो और एक पर्ची पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे थे। इन नंबरों पर पुलिस ने फोन कर लोगों को थाने बुलाकर मृतक के पर्स से मिला फोटो दिखाया। एक नंबर अधिवक्ता का था।
जनवरी में जेल गया, मार्च में रिहाई, अप्रैल में मर्डर
पुलिस ने एक नंबर पर काल की गई तो उसे एक अधिवक्ता ने रिसीव किया। पुलिस ने मृतक का हुलिया ओर हाथ पर लिखे एके नाम का जिक्र अधिवक्ता से किया तो उन्होंने बताया कि अमित कुमार नाम का उनका एक क्लाइंट था। इस पर पुलिस का शक पुख्ता हो गया कि मृतक वही अमित हो सकता है जिसे 29 जनवरी को चोरी की बाइक चलाने के शक में जेल भेजा था। पुलिस ने रिकार्ड खंगाला और अमित के भाई का नंबर हासिल कर उसे घटना की जानकारी दी। उसके भाई नरेश और दिनेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक अमित कुमार पुत्र ओमकार सिंह निवासी पनवाड़ी थाना दौराला है। 28 जनवरी को उसे रामताल वाटिका के पास वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। उसके पास बाइक के कागजात नहीं थे। उसने बताया था कि उसने ये बाइक दौराला से चोरी की है। पुलिस ने उसे 29 जनवरी को बाइक बरामदगी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया था।
पढ़ें : भाभी-भतीजी की लाश और भाई को खून से लथपथ देख दंग रह गया युवक, मचा कोहराम
जेल से जमानत पर आया था
जांच हुई तो पता चला वो बाइक बुलंदशहर के किसी व्यक्ति की है। पुलिस ने उस व्यक्ति से संपर्क कर उसे बयान को बुलाया था, लेकिन उसके बयान अभी नहीं हुई थी। बकौल पुलिस 20 मार्च को ही अमित जेल से जमानत पर आया था और चार अप्रैल को उसकी हत्या हो गई।
मामा के यहां जाने की बात कहकर गया था
पुलिस के अनुसार अमित के शव की शिनाख्त करने के बाद उसके भाईयों ने बताया कि अमित कल दोपहर 12 बजे अपने मामा के यहां धौलाना (पिलखुवा) जाने की बात कहकर गया था लेकिन वहां नहीं पहुंचा। उसने जेल से आने के बाद नया मोबाइल भी लिया था, उसके नंबर का पता उन्हें नहीं था। बकौल पुलिस उसके भाईयों ने बताया कि अमित को नशे की लत थी। परिवार में भी वो मारपीट करता था। उसने लव मैरिज भी की थी लेकिन बाद में पत्नी को छोड़ दिया था। परिवार के लोग भी उससे परेशान थे। पुलिस के अनुसार उसके भाई इस केस में रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। देर रात तक मामला दर्ज नहीं हुआ था।
नशे के दौरान विवाद में वारदात का अंदेशा
पुलिस के अनुसार जिस जगह अमित का शव मिला है वो खंडहर जगह है। यहां पर अक्सर नशेडी टाइप के लोग नशा करते हैं। कई बार पुलिस भी यहां दबिश देकर उन्हें भगा चुकी है। आशंका है कि अमित भी यहां आया होगा और किसी से विवाद होने की वजह से उसकी हत्या की गई। सही जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/