भाभी-भतीजी की लाश और भाई को खून से लथपथ देख दंग रह गया युवक, मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां एक सनसनीखेज वारदात हो गई। एक युवक ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद को चाकू से काट डाला। घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है।
मामला कोतवाली थानाक्षेत्र के खारीकुआं मोहल्ले का है। अमित अग्रवाल (38)पुत्र अशोक अग्रवाल अपनी पत्नी ज्योति (35) और बेटी प्रिंसी (8) के साथ रहता था। घर की ऊपरी मंजिल पर छोटा भाई सुमित परिवार समेत रहते है। अमित की प्राइवेट जॉब कई महीने पहले छूट गई थी। पुलिस के मुताबिक अमित ने बताया कि उसने सोमवार सुबह छह बजे अपनी पत्नी से आत्महत्या करने की बात कही। जिस पर ज्योति ने कहा कि मरने से पहले मुझे और मेरी बेटी को मार दो। जिस पर अमित ने ज्योति और प्रिंसी की गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद अमित ने अपनी गर्दन और हाथ में चाकू मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। कुछ देर बाद सुमित ऊपरी मंजिल से नीचे आया तो उसने भाई को खून से लथपथ देखा। बराबर में नजर गई तो भाभी ज्योति और भतीजी प्रिंसी के शव जमीन पर पड़े थे।
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
सुमित चिल्लाया तो दौड़े परिजन
सुमित ने शोर मचाया तो परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। ज्योति और प्रिंसी के शव देखकर लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में परिजनों ने अमित को सुशीला जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना कि पीड़ित परिजनों ने अमित द्वारा ही वारदात करना बताया है। अमित की हालत भी खराब बताई जा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह का कहना है कि पुलिस जांच करने में जुटी है।
पांच लोग ने की थी खुदकुशी
टीपीनगर की रघुकुल विहार में करीब एक साल पहले कर्ज में डूबने के कारण खुदकुशी कर ली थी। घर में पांचों लोगों के शव लटके देखकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। ठीक इसी तरह ही अमित अग्रवाल ने भी परिवार को खत्म करने का प्लान बनाया था। पुलिस जांच कर रही कि कहीं अमित पर कोई कर्ज तो नहीं है। दूसरे मामले की जांच भी की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/