{"_id":"322c954ab71d36a0f6ee2069d686ee14","slug":"murder-for-dowry-in-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव दफनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पत्नी की हत्या कर शव दफनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 01 Oct 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैली गांव से लापता चल रही महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पति ने ढाई माह पहले साथियों संग घर में घुसकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को गांव के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी दबोचा तो हत्या का राज खुला। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
कैली गांव निवासी हसीन की शादी डेढ़ साल पहले थाना भावनपुर क्षेत्र के नदीम के साथ हुई थी। दहेज में बाइक और नकदी नहीं मिलने पर हसीन की पति से विवाद हो गया। जिस पर हसीन मायके में रहने के लिए चली गई। 17 जुलाई को हसीन संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
हसीन की मां रहीसा ने उसके पति पति नदीम, कैली गांव निवासी महबूब, मंसूर, शाहआलम और हसीन की सास के खिलाफ अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए दौराला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में कैली गांव निवासी महबूब समेत एक अन्य युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस की सख्ती पर महबूब ने हत्या की वारदात का राज खोला। एसएसआई हाकिम सिंह गोप ने बताया कि नदीम अपने साथी महबूब, मंसूर, शाहआलम के साथ 17 जुलाई की रात घर में घुसा। सोते हुए हसीन को दबोच लिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को उठाकर कब्रिस्तान ले गए, जहां शव दफना दिया था। आरोपी की निशानदेही पर मृतका का शव कब्रिस्तान बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
दोनों ने किया था प्रेम विवाह
एसएसआई हाकिम सिंह गोप ने बताया कि नदीम और हसीन का प्रेम हुआ था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच अनबन रहने लगी। हसीन मायके आ गई तो नदीम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। इसके बाद साथियों संग मिलकर हत्या की गई।