{"_id":"e7ca59cba56b454476e5881c85a0fd96","slug":"murder-for-dowry-in-meerut-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, आठ ससुरालियों पर मुकदमा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, आठ ससुरालियों पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Tue, 22 Sep 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेसूपुर में एक विवाहिता फांसी पर लटकी मिली। ससुराल वालों का कहना था कि उसने आत्महत्या की है। जबकि मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या होने की बात कही। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हापुड़ के थाना बाबूगढ़ छावनी के गांव बहरामपुर भाढली निवासी पिंकी उर्फ सरिता (22) की शादी सात मई 2014 को भावनपुर के गांव गेसूपुर निवासी अरुण पाल के साथ हुई थी। पिंकी के पिता रामलाल ने बताया कि शादी के बाद से ही अरुण उनसे पांच लाख रुपये और आई टेन कार की मांग कर रहा था। जबकि शादी में खूब दान-दहेज दिया था। दहेज को लेकर अरुण ने कई बार पिंकी से मारपीट की थी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह गेसूपुर से किसी ने फोन कर बताया कि पिंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इतना सुनते ही वे गेसूपुर की तरफ दौड़ पड़े। परिजनों ने बताया कि बेटी के कमरे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी और अंदर उसकी लाश कड़ी के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि जब वे गेसूपुर पहुंचे, तो वहां गांधी और सुरेंद्र ने उनके साथ मारपीट की। पिंकी के चाचा विजयपाल ने पति अरुण, देवर मोहित, सास शीला, ससुर सुरेश पाल, दो ननद, गांधी और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं नायब तहसीलदार के देरी से पहुंचने के कारण पंचनामा भरने के लिए चार घंटे इंतजार करना पड़ा।
भाइयों की लाडली थी इकलौती बहन
पिंकी दो भाइयों अजय और मोहित की इकलौती बहन थी। अजय ने बताया कि पिंकी मां पुष्पा और पिता रामलाल समेत पूरे घर की लाडली थी। सभी उसकी खुशी का पूरा ध्यान रखते थे। बड़े ही अरमानों से उसकी शादी अरुण से की थी। मोहित ने बताया कि कुछ दिन पहले ही पिंकी के साथ मारपीट की गई थी, तब गांव में बैठी पंचायत में पंचों ने आश्वासन दिया था कि पिंकी को ससुराल में कोई परेशान नहीं करेगा। लेकिन आज वे सभी पंच गेसूपुर से गायब हैं।