फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder case: Meerut STF arrested of a criminal in Muzaffarnagar district

असबाब हत्याकांड: एसटीएफ ने हत्यारोपी सहदेव को दबोचा, पुलिस पहले ही कर चुकी थी मकान की कुर्की

Sun, 11 Aug 2019 01:39 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 11 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Murder case: Meerut STF arrested of a criminal in Muzaffarnagar district
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला

मेरठ की एसटीएफ टीम ने खतौली के दूधिया असबाब उर्फ वहाब हत्याकांड के फरार आरोपी गांव मथेड़ी निवासी सहदेव को पकड़ लिया है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। मुजफ्फरनगर की खतौली पुलिस ने आरोपी के मकान की कुर्की भी कर ली थी। 

विज्ञापन


मंसूरपुर के गांव खेड़ी तगान निवासी असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च, 2019 की रात को खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2013 में दंगों के दौरान नौ सितंबर को दूधिया असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की हत्या कर दी गई थी, जिसके मुकदमे में असबाब की गवाही होनी थी। 16 मार्च को पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी, निवासी डेरा इलाहीपुरा जनपद सहारनपुर को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार करके एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। 
विज्ञापन


हत्याकांड में रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी भोलू अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी शामिल थे। इन्हीं ने असबाब के दोनों भाइयों की भी हत्या की थी। ये सभी जमानत पर छूटकर आए हुए थे। दूधिया हत्याकांड में इन पांच हत्यारोपियों के साथ ही वासु उर्फ उत्तम उर्फ दीपक के साथ ही साजिशकर्ता के रुप में गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ के पुत्र मनजीत उर्फ टोनी का नाम भी सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने टोनी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। चार मई को टोनी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। अब दूधिया हत्याकांड में मथेड़ी निवासी आरोपी सहदेव पुत्र करन सिंह फरार चल रहा था। खतौली पुलिस ने 25 जून को कोर्ट के आदेश पर आरोपी सहदेव के मकान की कुर्की की थी। इस फरार आरोपी को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

दूधिया असबाब हत्याकांड में नामजद आरोपी सहदेव को मेरठ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा था। उसके मकान की कुर्की भी की गई थी। एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है - नवरत्न गौतम, इंस्पेक्टर, खतौली।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed