फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Murder Case: Devi Singh had strangled Rohit to death with a bedsheet in jail in Meerut

जेल में मर्डर: चादर से घोंटा था गला, मुंह-नाक से साफ किया खून, फिर लाश के पास सो गया, हत्यारोपी ने उगला सच

Thu, 18 Apr 2024 12:16 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Apr 2024 12:16 AM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में जेल में हुई हत्या का खुलासा हो गया है। हत्यारोपी ने बताया कि चादर से गला घोंटकर हत्या की थी। आरोपी ने मुंह और नाक से साफ खून किया था और फिर लाश के पास ही सो गया था।

विज्ञापन
Murder Case: Devi Singh had strangled Rohit to death with a bedsheet in jail in Meerut
मेरठ में कैदी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में महिला पर तेजाब फेंकने के आरोपी गगोल निवासी रोहित की हत्या देवी सिंह ने चादर से गला घोंटकर की थी। विरोध करने पर रोहित के साथ मारपीट भी की गई। हत्या के बाद आरोपी शव के बराबर में ही सो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के रिमांड के कागजात तैयार कर लिए हैं। जल्द ही कोर्ट में कागजात पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी ने बुधवार को जेल में हत्या की बात कुबूल कर ली है।

विज्ञापन

मेडिकल पुलिस के मुताबिक, जिस चादर से गला घोंटा था उसी से रोहित के मुंह और नाक से खून साफ किया था। यही चादर आरोपी ने रोहित के शव के ऊपर डाल दी थी। निरीक्षण कर रहे डिप्टी जेलर रवि कुमार ने खून से सनी चादर को देख लिया था।

विज्ञापन

गगोल निवासी रोहित महिला पर तेजाब फेंकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने पर नौ अप्रैल को जेल गया था। तन्हाई बैरक में उसे मां के हत्यारोपी रोहटा के डालमपुर निवासी देवी सिंह के साथ रखा गया था।

वहीं, शुक्रवार रात देवी सिंह की रोहित से किसी बात को लेकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। देवी सिंह ने रोहित की पीटकर और चादर से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह रोहित बैरक में मृत मिला तो जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना देते फॉरेंसिक टीम बुलाई थी। डिप्टी जेलर राकेश वर्मा की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

इस मामले में लापरवाही बरतने पर हेड जेल वार्डर हरिशंकर त्रिपाठी, रविंद्र सिंह और जेल वार्डर संजय सिंह और सनोज को निलंबित कर दिया था। डीजी जेल की जांच में जेलर राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया था। मेडिकल पुलिस ने पूरे मामले की रिपोर्ट जेल के आला अधिकारियों को भेजी है। डीआईजी जेल ने भी जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।
 

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश यादव ने बिजनौर में  जनसभा को किया संबोधित, गठबंधन को लेकर दिया ये बयान
 

मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि रिमांड के कागजात तैयार कर लिए गए हैं। जल्द ही कोर्ट में कागजात पेश किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: सहारनपुर रोड शो में बोलीं प्रियंका-देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है; मोदी सत्य नहीं सत्ता के उपासक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed