फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mohit murder case meerut

अपने ‘खून’ की मौत के बदले बहाया मोहित का खून  

Fri, 22 Apr 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 22 Apr 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
mohit murder case meerut
चाट विक्रेता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

सेंट्रल मार्केट में बुधवार रात हुई चाट विक्रेता मोहित सैनी की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस ने हत्यारोपी मोनू अग्रवाल के दोस्त विपिन उर्फ केडी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। इंस्पेक्टर नौचंदी के अनुसार लेनदेन को लेकर हुए विवाद में मोहित ने मोनू की गर्भवती पत्नी के पेट में लात मार दी थी, जिसके बाद से दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी। ब्याज पर लिया पैसा भी न लौटाने को लेकर यह रंजिश गहरा गई थी। मोनू ने मोहित की हत्या को पूर्व नियोजित प्लानिंग के तहत अंजाम दिया था।

विज्ञापन


दोस्ती में पड़ी थी दरार
इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा के अनुसार विपिन ने पूछताछ में बताया कि एक साल पहले तक मोहित और मोनू अच्छे दोस्त हुआ करते थे। मोनू समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता तो मोहित भाजपा से जुड़ा था। मोनू ब्याज पर पैसा देने का काम करता है। मोहित ने चार साल पहले मोनू से 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। मूल और ब्याज न देने पर करीब दो साल पहले दोनों में विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान मोनू की गर्भवती पत्नी बीच में आई थी तो उसके पेट में मोहित की लात लग गई थी। जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया था। उसके बाद से दोस्ती में दरार पड़ गई थी।
विज्ञापन


चार दिन पहले बना हत्या का प्लान
इंस्पेक्टर के अनुसार मोनू अक्सर मोहित की दुकान पर जाकर गालीगलौज करके  आता था। चार दिन पहले मोनू और मोहित में कहासुनी के बाद हाथापाई हुई थी। जिसके बाद मोनू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहित की हत्या का प्लान बनाया था। प्लान के मुताबिक मोनू चार दिन पहले ही अपनी पत्नी और परिवार को रिश्तेदारों के यहां पर छोड़ आया था। बुधवार को हत्या के बाद खुद भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टशनबाजी बना मर्डर का कारण
इंस्पेक्टर के अनुसार विपिन ने बताया कि मोनू ने मोहित की हत्या टशनबाजी में की। मोनू ने हत्याकांड को अंजाम देने से पहले विपिन से भी इसका जिक्र किया था। मोनू ने कहा था कि मोहित न तो मेरा मूल दे रहा है और न ब्याज। मेरा बच्चा भी मार दिया। पैसे मांगने पर टशन दिखाता है। इसको तो निपटाना ही पड़ेगा। विपिन का दावा है कि उसने मोनू को ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।

घर कर लिया था शिफ्ट
मोनू और मोहित के बीच चल रही रंजिश को देखते हुए मोहित के पिता सुंदरलाल ने हाल ही में शास्त्रीनगर से घर पल्लवपुरम शिफ्ट कर लिया था, लेकिन मोहित सेंट्रल मार्केट में अपनी चाट की दुकान पर आता था तो मोनू से टकराव हो जाता था। 


प्रेमिका बोली, मैं नहीं जानती मोनू को
हत्याकांड को लेकर नौचंदी पुलिस ने बुधवार देर रात से लेकर बृहस्पतिवार को सभी प्वाइंटों पर छानबीन की। इस केस की अहम कड़ी मोहित की प्रेमिका से भी पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की थी। बुधवार रात पुलिस के सामने यह बात आई थी कि मोहित एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन मोनू इसका विरोध करता था। इंस्पेक्टर के अनुसार युवती ने पूछताछ में मोहित से अपने प्रेम संबंध स्वीकारते हुए कहा कि उसका मोहित के साथ चार साल से प्रेम प्रसंग था। मोहित उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने इसे स्वीकार नहीं किया। परिजनों ने उसका रिश्ता दूसरे युवक से किया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed