फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   mohit murder case

हत्यारोपी मोनू बोला, खून का बदला लिया    

Tue, 26 Apr 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Tue, 26 Apr 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
mohit murder case
मोहित की हत्या में पकड़े गए आरोपी पुलिस के साथ। - फोटो : अमर उजाला

शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में बीती 20 अप्रैल को हुए चाट विक्रेता मोहित सैनी मर्डर केस का सोमवार को खुलासा हो गया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मोनू का दावा कि मोहित की पिटाई से उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया था। खून का बदला लेने की खातिर उसने मोहित की हत्या की।

विज्ञापन


एसएसपी डीसी दूबे ने सोमवार दोपहर आयोजित प्रेसवार्ता में इस केस के आरोपियों मोनू अग्रवाल उर्फ नितिन गोयल उर्फ  वीनू निवासी शास्त्रीनगर सेक्टर-3, आकांशु गोयल, अनुज उर्फ शुभम, बिट्टू उर्फ निखिल कौशिक और गोल्डी उर्फ अमित गोयल निवासी इंदिरानगर, ब्रह्मपुरी को पेश किया। एसएसपी ने बताया कि मोहित ने आरोपी मोनू से दो साल पहले 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। मोनू जब भी उसे पैसे मांगने के लिए फोन करता तो मोहित खुद को मेरठ से बाहर बताता था। 
विज्ञापन


एक साल पहले मोनू अपनी पत्नी के साथ मोहित के घर पहुंच गया। जहां पर मोनू उसको मिला। मोहित के बार- बार झूठ बोलने और पैसा न देने पर दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान मोहित ने मोनू और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी थी। प्रेसवार्ता में मोनू ने बताया कि मारपीट के कारण उसकी पत्नी का गर्भपात हो गया था। तभी से वह मोहित से रंजिश रखने लगा था। वारदात वाले दिन मोनू अपने चारों दोस्तों के साथ सेंट्रल मार्केट पहुंचा और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी में चलती दादागिरी  
दो साल से मोनू शास्त्रीनगर से ज्यादा ब्रह्मपुरी में रहता था। ब्रह्मपुरी के आवारा युवकों से उसकी दोस्ती हो गई थी। नशे के कैप्सूल खाकर शाम ढलते दादागिरी और युवतियों से छेड़छाड़ करने की उनकी आदत बन चुकी थी। मोहित से बदला लेने की खातिर उसने ब्रह्मपुरी के युवकों को साथ लिया। 

वारदात के बाद अलग-अलग भागे 
पुलिस ने बताया कि मोहित की हत्या के बाद पांचों आरोपी अलग-अलग भागे थे। बिट्टू और आकांशू को पुलिस ने दो दिन पहले ही पकड़ लिया था। मोनू की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी थी। रविवार देर रात पुलिस ने मोनू को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपी अनुज और गोल्डी को पकड़ा।  


बहुत शातिर है मोनू 
क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव ने बताया कि हत्यारोपी मोनू बहुत शातिर है। शास्त्रीनगर में बंगाल स्वीट्स के मालिक की हत्या के आरोपी अजय केडी से उसकी दोस्ती है। मोनू और केडी की दोस्ती की बात स्थानीय लोगों को भी पता है। पत्नी की बेइज्जती का बदला लेने के लिए मोनू ने मोहित को मारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed