फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Modinagar: Three day's baby sold for three lakhs in lieu of adoption

गोद देने के बहाने तीन लाख में बेचा तीन दिन का बच्चा, पिता की संदिग्ध मौत

Thu, 08 Feb 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मोदीनगर Updated Thu, 08 Feb 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
Modinagar: Three day's baby sold for three lakhs in lieu of adoption
Three day`s baby sold in Modinagar

मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में तीन दिन के बच्चे को बेचे जाने का मामला सामने आया है। घटना एक अगस्त, 2017 की है। 28 जुलाई को महिला ने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि जेठ, जेठानी व उनके साढ़ू ने अच्छी परवरिश कराने का झांसा देकर बच्चा किसी को गोद दिलवा दिया। बाद में पता चला कि उन्होंने बेटा तीन लाख रुपये में बेचा है। बाद में पिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पीड़िता ने दो फरवरी को विधायक से शिकायत की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मां ने जेठ-जेठानी और उनके साढ़ू पर लगाया आरोप

कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी में रेखा परिवार सहित रहती है। रेखा के अनुसार, 28 जुलाई, 2017 को उसने अपने चौथे बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि उसके जेठ, जेठानी व उनके साढ़ू ने बच्चे की अच्छी परवरिश की बात कर एक रिश्तेदार को गोद देने की बात कही। वह जेठानी को बच्चा दे देती है। आरोप है कि 10 दिन बाद रेखा के पति ने भैया-भाभी को बेटे को तीन लाख रुपये में बेचने की बात सुन ली। 
विज्ञापन


विरोध करने पर पिता से हुई मारपीट, संदिग्ध हालात में मौत

पति ने इसका विरोध किया। तब आरोपियों ने उससे मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी थी उन्होंने बच्चे को बेचा है पर तुम कुछ नहीं कर सकते। घटना से आहत होकर पति की जहरीला पदार्थ पीने से संदिग्ध हालात में 11 अगस्त को मौत हो गई। पीड़ित मां ने दो फरवरी को भाजपा विधायक से गुहार लगाई। विधायक ने कोतवाली में फोन किया। पीड़ित रेखा पूर्व में कार्रवाई के लिए कोतवाली में चक्कर लगा रही थी। एसएसआई देवेश कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed