फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaved with a seven year old girl in Muzaffarnagar

यूपी: किशोर ने सात साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Mar 2019 08:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 04 Mar 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with a seven year old girl in Muzaffarnagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक किशोर सात साल की बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर खेतों में ले गया। फिर वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दो दिन बाद सोमवार सुबह बच्ची ने अपनी दादी को आपबीती सुनाई। पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, बच्ची को भी मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति सोमवार सुबह ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर देकर बताया कि उसके बड़े भाई की करीब पांच साल पूर्व मौत हो चुकी है, जिसके बच्चों की वह ही देखभाल करता है। पीड़ित के अनुसार दो मार्च की शाम उसकी सात साल की भतीजी घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोस का एक किशोर बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से बरगलाकर खेतों में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से जिक्र नहीं करने को कहा और मारपीट कर भगा दिया।
विज्ञापन


वहीं आरोपी के डर से पीड़ित बच्ची गुमसुम घर लौटी और दो दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार सुबह बच्ची की लगातार बिगड़ती हालत देख उसकी दादी ने पूछताछ की। इस पर बच्ची ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी। इस पर परिजन अवाक रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। बच्ची से दुष्कर्म की सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं, बच्ची का भी मेडिकल कराया जा रहा है। एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed