फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Misbehaved with 12 year old child in Baghpat and case against two people including woman

बागपत: 12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 08:33 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Apr 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Misbehaved with 12 year old child in Baghpat and case against two people including woman
यूपी पुलिस

यूपी के बागपत जनपद में व्यक्ति ने 12 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म किया। आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची बालक की मां को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर 17 दिन बाद पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। 14 मार्च को उसका 12 वर्षीय बेटा घर के बाहर खड़ा पिता का इंतजार कर रहा था। इसी समय मोहल्ले का ही फैयाज बालक को बहला फुसला कर जंगल में ले गया। जिसे कुछ लोगों ने देख लिया। जंगल में उसने बालक के साथ कुकर्म किया। बालक के परिजनों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी छूट कर भाग निकला। बालक की मां आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी की पुत्रवधु अफसाना ने उसके साथ मारपीट की। बालक के पिता ने उसी दिन कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


वहीं उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 17 दिन बाद आरोपी फैयाज व उसकी पुत्रवधु अफसाना के खिलाफ धारा 377, 323, 504 आईपीसी, 5 एम 16 एवं पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed