मासूमों ने खोली रिटायर्ड अफसर की पोल, बच्चियों के साथ करता था हैवानियत, नौकरानी बनी बड़ी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैवानियत की हद पार करने वाले विमल चंद ने नौकरानी के जरिये दरिंदगी की शुरुआत की थी। नौकरानी ही बच्चियों को हैवान के पास लाकर छोड़ती थी। लैपटॉप व मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर यह आरोपी मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसकी घिनौनी हरकतों का खुलासा हुआ तो बच्चियों ने भी उसकी सारी पोल खोल दी।
पुलिस के अनुसार हैवान विमल चंद की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। एलआईसी साकेत में अधिकारी पद से रिटायर्ड होने पर विमल ने एक दूसरी बीमा कंपनी में जॉब की। दिसंबर 2018 को वह उक्त कंपनी से भी रिटायर्ड हो गया। उसके मकान में एक नौकरानी घरेलू काम करने आती थी। अकेला होने के चलते नौकरानी से उसके संबंध हो गए थे। नौकरानी ही छोटी बच्चियां को बहला फुसलाकर विमल चंद के घर पर लाती थी। जहां पर विमल चंद बच्चियां से दरिंदगी करता था। दीपावली के बाद विमल ने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। वह बच्चियाें से हैवानियत करता था, जोकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होता गया।
सौंपने के बाद वहीं रहती थी नौकरानी
मासूम बच्चियों को नौकरानी हैवान विमल चंद के घर पर लाती थी। इतना हीं नहीं अपने सामने ही बच्चियों के साथ हैवानियत कराती थी। यह हैवान महिला और बच्चियों के साथ दरिंदगी करता है। पुलिस ने तीन बच्चियों से सारी जानकारी जुटाई है।
अश्लील वीडियो भी दिखाता था
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बच्चियों को मोबाइल और लैपटॉप पर अश्लील वीडियो भी दिखाता था। यह भी सीसीटीवी कैमरे में कैद है। हैवानियत का दंश झेल रही इन बच्चियों की आवाज तो निकलीं। लेकिन हैवान ने पैसा देकर उनके मुंह बंद कर दिए।
खुलासे के बाद मासूमों ने खोली पोल
अब मासूम बच्चियों ने भी इस हैवान की पोल खोली। महिला थाने में बच्चियों के 161 के बयान दर्ज किये। जिसमें बच्चियों ने महिला पुलिस को हैवानियत की सारी कहानी बताई। पुलिस ने तीन बच्चियों का मेडिकल भी कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/