फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   message se saampradayik

व्हाट्सएप पर मैसेज से सांप्रदायिक तनाव

Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 10 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
message se saampradayik
सांप्रदायिक तनाव - फोटो : अमर उजाला
खड़ौली गांव निवासी एक युवक ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे एक समुदाय के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और तनाव हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार हाईवे स्थित खड़ौली गांव में शनिवार को एक युवक ने व्हाट्सएप पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए और आरोपी युवक के  खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच दूसरे समुदाय के लोग भी वहां पहुंचे गए और दोनों में जमकर गाली गलौज और कहासुनी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। एसओ यादराम यादव का कहना है कि आरोपी अमित कुमार उर्फ रिंकू पुत्र जय राम सिंह निवासी खड़ौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं आरोपी का कहना है कि उसके पास उक्त मैसेज कहीं ओर से आया था, जिसे वह डिलीट कर रहा था। लेकिन गलती से वह फॉरवर्ड हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed