{"_id":"5c4da14cbdec22739d53730e","slug":"meerut-police-sent-two-brothers-to-jail-in-case-of-fake-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलो- मैंने अपने मां-पिता को मार डाला, सुनते ही पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेलो- मैंने अपने मां-पिता को मार डाला, सुनते ही पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप
Sun, 27 Jan 2019 05:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Jan 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिस अधिकारी
एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि मैंने अपने माता-पिता की हत्या की दी है। सनसनीखेज वारदात की सूचना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की तो सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन
पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की फर्जी सूचना पर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि खरखौदा के सेतपुर कुआं निवासी सचिन और भाई शेखर में गुरुवार को विवाद हुआ था जिसमें सचिन ने यूपी 100 पर सूचना दी कि शेखर ने माता-पिता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस और एसपी देहात भी मौके पर पहुंचे थे। छानबीन की तो मामला फर्जी मिला। खरखौदा थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/