{"_id":"5c9b66afbdec2213eb7382ba","slug":"meerut-police-arrested-of-two-crooks-and-a-carbine-gun-was-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, एक कारबाईन समेत तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बदमाश, एक कारबाईन समेत तमंचा बरामद
Wed, 27 Mar 2019 05:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 27 Mar 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों के पास से कारबाइन बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने अवैध कारबाईन, 15 कारतूस व एक तमंचा भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर एपी मिश्रा के अनुसार चुनाव के मददेनजर पुलिस टीम मंगलवार रात नेशनल हाईवे पर गश्त कर रही थी कि इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दोपहिया रोड पर दो संदिग्ध लोग हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में की पहचान जॉनी पॉल पुत्र मुन्ना लाल निवासी प्रेम नगर कंकरखेड़ा है और संजीव पुत्र सुरेन्द्र निवासी आदर्श नगर थाना बिनौली बागपत है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के पास से एक अवैध कारबाईन, 15 कारतूस व एक तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में जॉनी ने बताया कि कारबाईन उसने संजीव के माध्यम से खरीदी है। जिसमें उसने 30 हजार रुपए एडवांस भी दे दिए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के अनुसार जॉनी ने बताया कि वह मण्पप्पुरम गोल्ड फाईनेंस कंपनी में पिछले दिनों हुई करोड़ों रुपए की सोने की लूट में जेल जाने वाले आरोपी हेमंत का पार्टनर है। दोनों का पार्टनरशिप में नेशनल हाईवे पर ए स्टार व यू बॉय के नाम से होटल हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/