फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Widow woman shot dead in Hastinapur area in Meerut city

यूपी: मां की गोली मारकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार, पूछताछ में बताई ये बड़ी वजह

Thu, 18 Jun 2020 01:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Jun 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Widow woman shot dead in Hastinapur area in Meerut city
जांच करती फोरेंसिक टीम और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव में बेटे ने मां की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी युवक ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गोली मारकर मां की हत्या की है। 2018 में भी युवक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। 

विज्ञापन


किशोरपुर गांव में बबली (50) पत्नी देवेंद्र की बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी पूर्व में रंजिश चल रही है। अब रंजिश में ही महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन


एसपी देहात अविनाश पांडे ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का बेटा ही हत्या की वारदात में संदिग्ध लग रहा है। जो बार-बार पुलिस को गुमराह करता रहा था। पुलिस ने पूछताछ के लिए बबली के बेटे विशाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, तो विशाल ने मां की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच झड़प में मेरठ का जवान शहीद, पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में आरोपी बेटे विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में विशाल ने पुलिस को बताया कि मई 2018 में फुगाना थाना क्षेत्र के लाख गांव में विनय मलिक की हत्या कर दी गई थी, इस हत्या में विशाल पुत्र देवेंद्र जेल गया था। जो इस समय जमानत पर रिहा चल रहा था।

यह भी पढ़ें: बर्थडे पर आने का था वादा... अधूरा रह गया बेटी 'तमन्ना' का सपना, फूट फूटकर रोईं पत्नी, देखिए तस्वीरें

वहीं पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि किशोरपुर गांव निवासी शिक्षक बृजेश के कहने पर ही पूर्व में लाख गांव निवासी विनय की हत्या की गई थी। अब शिक्षक के कहने पर ही मैंने पूरी प्लानिंग की है। जिससे दूसरे पक्ष को हत्या में फंसाया जा सके। पूर्व में विनय मलिक की हत्या के मामले में समझौता हो सके। आरोपी ने क्रॉस केस दर्ज कराने के लिए ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलहा भी आरोपी विशाल से बरामद कर लिया है। जिसके खिलाफ हस्तिनापुर थाने में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed