भारत-चीन बॉर्डर पर पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। इनमें मेरठ के बिपुल रॉय भी शामिल थे। बिपुल रॉय का परिवार मेरठ में रहता है। यहां कंकरखेड़ा की कुंदन कुंज कॉलोनी में उनकी पत्नी रुम्पा रॉय व पांच साल की बेटी तमन्ना रहती हैं। करीब एक सप्ताह पहले बिपुल रॉय की अपनी बेटी तमन्ना से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बेटी से उसके जन्मदिन पर आने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही बिपुल रॉय देश पर कुर्बान हो गए। पति के शहीद होने की खबर मिलते ही पत्नी रुम्पा फूट-फूट कर रोईं। आगे देखिए तस्वीरें-
बर्थडे पर आने का था वादा... अधूरा रह गया बेटी 'तमन्ना' का सपना, फूट फूटकर रोईं पत्नी, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन