फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: miscreants have looted goods of many lakhs rupees from the power house in Partapur

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने बिजलीघर में डाली डकैती, कर्मचारियों को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम

Thu, 28 Oct 2021 12:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Oct 2021 12:38 AM IST
सार

मेरठ में बदमाशों ने बिजलीघर पर डकैती डाल दी। बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर कई लाख रुपये का सामान लूट लिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Meerut News: miscreants have looted goods of many lakhs rupees from the power house in Partapur
कर्मचारियों से मामले की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने परतापुर इलाके में कर्मचारियों को बंधक बनाकर बिजलीघर में डकैती डाल दी। बदमाश बार-बार कहते रहे कि कोई बाहर निकला तो गोली मार देंगे। एक कर्मचारी ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस के आने से पहले ही बदमाश करीब 1.50 लाख कीमत का बिजली का सामान महिंद्रा पिकअप में लादकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।  

विज्ञापन


घटना परतापुर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर मार्ग स्थित गेझा गांव की है। मंगलवार रात दो बजे गेझा गांव के पास बिजलीघर पर 8-9 बदमाश हथियारों ने लैस होकर महिंद्रा पिकअप गाड़ी से पहुंच गए। बिजलीघर से वायर और डॉक कंडक्टर गाड़ी में लादने शुरू कर दिए। तभी सब स्टेशन ऑफिसर बच्चू सिंह, लाइनमैन नरेंद्र और संजय की आंख खुल गई। बच्चू सिंह का कहना है कि शोर मचाने पर एक बदमाश ने कहा कि मुंह खोला तो गोली मार देंगे। जहां हो, चुप रहो। इसके बाद भी एक कर्मचारी ने पुलिस को कॉल कर दी। दस मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने कर्मचारियों से जानकारी ली और लौट गई। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह बिजलीघर के जेई रमाकांत ने बताया कि बदमाश करीब 1800 मीटर तार और दो कुंतल डॉक कंडक्टर गाड़ी में लादकर ले गए, जिसकी कीमत करीब 1.41 लाख रुपये बताई गई। एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव का कहना है कि रात में पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर कर्मचारियों के बयान लिए थे, जिसमें कोई भी सामान चोरी होना नहीं बताया गया था। सुबह चोरी की बात पुलिस को बताई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

कुत्तों को नशीले बिस्किट खिलाए 
कर्मचारियों ने बताया कि बिजलीघर में करीब एक दर्जन कुत्ते हैं। रात में कोई भी आदमी वहां पर जाता है तो कुत्ते भौंकते हैं। मंगलवार रात सिर्फ एक कुत्ता भौंक रहा था। बदमाशों के जाने के बाद देखा तो कुत्ते बेहोश पड़े हुए थे। अंदेशा कि बदमाशों ने कुत्तों को नशीले बिस्किट खिलाए। उसके बाद ही चाहरदीवारी फांदकर बिजलीघर में अंदर आए।

फुटेज से खुलेगा गैंग का राज 
पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी फुटेज देखी जाएगी। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बिजली का सामान चोरी करने वाले गैंग की तलाश में पुलिस लगी है। तीन महीने पहले भी लालकुर्ती क्षेत्र में एक बिजलीघर पर चोरी करते तीन आरोपी पकड़े थे। 

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

डकैती को चोरी में दर्ज किया 
बिजलीघर के कर्मचारी बता रहे कि बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी, जिसके चलते वे दहशत में रहे। इसके बावजूद उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया। कर्मचारियों द्वारा लगाए आरोपों का वीडियो भी है। यह सारी बात रात में और सुबह भी पुलिस को बताई। इसके बावजूद डकैती को चोरी में दर्ज की। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed