{"_id":"61bad750fba5fa05fe6f8ee1","slug":"meerut-news-a-youth-was-shot-dead-in-brihmpuri-and-the-police-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में खौफनाक वारदात: शाहरुख की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में खौफनाक वारदात: शाहरुख की पीट-पीटकर हत्या, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स
Thu, 16 Dec 2021 11:37 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:37 AM IST
सार
मेरठ जिले में गुरुवार सुबह एक खौफनाक वारदात हो गई। कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
मेरठ में युवक की हत्या।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में बुधवार रात को एक सनसनीखेज वारदात हो गई। यहां ब्रहमपुरी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
विज्ञापन
ये है मामला
बुधवार आधी रात को माधवपुरम चौकी के पीछे बाइक सवार काले जादू वाली गली निवासी शाहरुख उर्फ साबू पुत्र बाबू को अज्ञात युवकों ने पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे वहीं पर फेंक कर फरार हो गए। वहीं देर रात शाहरुख की उपचार के दौरान हॉस्पिटल मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम
गुरुवार सुबह परिजनों ने तारापुरी रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एएसपी ब्रह्मपुरी कोतवाली और पुलिस मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे तक शव रोड पर रखकर जाम लगाकर हंगामा किया गया। पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार शाहरुख उर्फ साबू पुत्र बाबू हरियाणा के रेवाड़ी में कबाड़ लेने-बेचने का काम करता था। वह वही रहता था लेकिन, बीच-बीच में मेरठ में आता रहता था।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: गोलियों से भूनकर पूर्व प्रधान की हत्या, फिर गांव में मनाया जश्न, आरोपी बोले- जो भी सामने आएगा मार देंगे
पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शांत हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस मामले में एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया जांच में दुर्घटना का मामला सामने आया है। युवक की माधवपुरम में स्कूटी सवार महिला से टक्कर हुई थी। महिला का केएमसी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें