फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, Naeem has a connection with the ISI agent

ISI एजेंट से नईम का कनेक्शन, गिरफ्तारी से होंगे बड़े खुलासे, तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Thu, 03 Jan 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Jan 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Meerut, Naeem has a connection with the ISI agent
नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में राधना के नईम का कनेक्शन आईएसआई एजेंट से होना बताया गया है। एनआईए के निर्देश पर नईम की तलाश में मेरठ पुलिस जुट गई है। पुलिस का दावा है कि नईम हथियार सप्लायर है और उसने आईएसआई एजेंट को पिस्टल दी है। नईम के कौन-कौन करीबी हैं, पुलिस ने उनकी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

विज्ञापन


वहीं 26 दिसंबर को एनआईए और एटीएस ने आईएस एजेंट से जुडे़ दस लोगों को गिरफ्तार किया था। जिसका खुलासा दिल्ली में किया था। एनआईए ने मेरठ, हापुड़ समेत 17 जनपदों में दबिश दी थी। किठौर के राधना में नईम की तलाश में भी एनआईए आई थी। वह घर से फरार मिला था। पुलिस ने बताया कि नईम ने अपने एक रिश्तेदार को पिस्टल दी थी, जिसने आईएसआई एजेंट को दी।
विज्ञापन

 
इस मामले में एनआईए की गोपनीय जांच चल रही थी। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि एनआईए की जांच में नईम आरोपी है। नईम को गिरफ्तार कर उनको सौंपने के निर्देश आए हैं। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि नईम के करीबियों की कुंडली खंगाली जा रही है। आईएसआई से कौन-कौन जुड़े है, इसकी जांच एनआईए व एटीएस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसआई की जड़ें गहरी 
पुलिस भी मानती कि आईएसआई एजेंटों की जड़ें मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी के कई जनपदों में फैली हैं। इसको लेकर पुलिस भी नईम के करीबियों का पता लगाने में जुटी है कि कहीं दूसरों का कनेक्शन आईएसआई एजेंटों से तो नहीं है। इसको लेकर लोकल खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। कई गांवों से गोपनीय जानकारी जुटानी शुरू कर दी हैं। 

एनआईए ने दिए निर्देश
नईम को गिरफ्तार करने के निर्देश एनआईए ने दिए हैं। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम को लगाया है। पुलिस जल्द ही नईम को गिरफ्तार कर लेगी। वो हथियार सप्लायर है, इसके बारे में जानकारी मिल रही हैं। - राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed