फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

जेवरी में सिक्योरिटी गार्ड की ईंटों से पीटकर हत्या

Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

जेवरी गांव के पास सिक्योरिटी गार्ड की सोमवार रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार से पांच हत्यारों ने ईंटों से कुचलकर पहले गार्ड को मारा और फिर किसी नुकीली वस्तु से आंखें फोड़ दीं। पहचान मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई। मंगलवार सुबह सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस अवैध संबंध या कोई आपसी दुश्मनी को कारण मानते हुए जांच कर रही है। दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शिवलोक पुरी कंकरखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार उर्फ बबलू (45) पुत्र राजेंद्र सिंह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। सोमवार को वह जेवरी गांव निवासी अपने साले महेश के अंतिम संस्कार में परिवार के साथ गया था। पत्नी गीता और बच्चे सन्नी, शिवम और नेहा तो रात करीब नौ बजे ही लौट आए थे, लेकिन प्रदीप घर नहीं पहुंचा था। मंगलवार सुबह करीब छह बजे उसका शव जेवरी गांव के पास एक निर्माणाधीन मकान के गेट के सामने पड़ा मिला।
विज्ञापन


शव देखकर रूह कांपी
शव मिलने की सूचना पर जब आसपास के ग्रामीण और परिजन पहुंचे तो शव की हालत देखकर उनकी रूह कांप गई। प्रदीप को अधमरा करने के बाद उसके चेहरे और सिर को ईंटों से कुचला गया था। हत्यारे यहीं नहीं रुके। प्रदीप की दोनों आंखें फोड़ने के बाद शव को जलाने तक की कोशिश की गई। प्रदीप के शरीर पर लिपटी जैकेट जली हुई मिली। इस बीच या तो कोई आ गया फिर आग खुद ही बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारों से किया संघर्ष
मौके पर मिट्टी खुर्द-बुर्द मिली। प्रदीप के शरीर के कपड़े फटे हुए थे। जिससे साफ है कि प्रदीप ने जान बचाने के लिए अंतिम सांस तक संघर्ष किया। लेकिन हत्यारों की संख्या ज्यादा होने और शराब का सेवन करने के चलते वह ज्यादा देर तक मुकाबला नहीं कर पाया।

हत्यारे बेहद करीबी
एसओ कंकरखेड़ा यादराम यादव के अनुसार इस तरह हत्या के मामलों के कारणों में अक्सर अवैध संबंध की संभावना ज्यादा रहती है। हत्यारे नजदीकी हो सकते हैं और उन्हें प्रदीप से गहरी नफरत रही होगी। प्रदीप को पहले कहीं दूसरी जगह शराब पिलाई गई और फिर जेवरी गांव के पास लाकर बेरहमी से मारा गया। परिजनों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। जेवरी गांव के दो लोगों कैलाश और बॉबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस जल्द खोला जाएगा।


ससुराल पहुंचा खोजी कुत्ता
मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ डॉग स्क्वाएड भी पहुंचा। पुलिस का खोजी कुत्ता प्रदीप के शव को सूंघने के बाद सीधे जेवरी गांव में उसके साले महेश और ससुराल के ही रिश्तेदारों कैलाश और बॉबी के घर के बाहर जाकर ठहर गया। घटनास्थल से गांव की दूरी करीब दो किमी है। पुलिस हत्यारे जेवरी गांव के ही मानकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed