{"_id":"8ab767122988198d3252e332e161ab2f","slug":"meerut-murder-news-hindi-news-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस वेल्डर की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस वेल्डर की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 04 Feb 2016 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किला-किठौर मार्ग पर एक गैस वेल्डर की बुधवार देर शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले उसे अगवा कर पास ही बाग में ले जाकर कनपटी से सटाकर गोली मारी गई। परिजनों ने राधना गांव के युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। हत्या की वजह किराए की दुकान को लेकर विवाद बताया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गांव कैली रामपुर निवासी सिराजुद्दीन उर्फ छोटू (35) किला परीक्षितगढ़ कस्बे में मेरठ रोड पर रजवाहे के निकट गैस वेल्डिंग की दुकान करता था। परिजनों ने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर के लिए निकला था, लेकिन रात नौ बजे तक भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
परिजनों ने ग्र्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की तो किला-किठौर मार्ग पर सिराजुद्दीन की साइकिल पड़ी मिली। ग्रामीण पास ही बाग में घुसे तो वहां सिराजुद्दीन का खून से लथपथ शव पड़ा था।
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर जब किला परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह समझाकर शव कब्जे में लिया। मृतक के भाई मुश्ताक ने राधना निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सिराजुद्दीन के पास जो किराए की दुकान है, वह दुकान पहले राधना निवासी तौहीद ने किराए पर लेकर छोड़ दी थी।
सिराजुदीन का काम अच्छा चल गया तो यह देख तौहीद को लालच आ गया। वह दोबारा इस दुकान को किराए पर लेकर उसमें वेल्डिंग का काम करना चाहता था। इसलिए वह सिराजुद्दीन पर दुकान खाली करने का दबाव बनाने लगा लेकिन सिराजुद्दीन ने दुकान खाली करने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर 30 नवंबर को भी सिराजुद्दीन पर हमला हुआ था।