फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

आधी रात रोहटा क्षेत्र में हत्या, सांप्रदायिक तनाव

Sun, 31 Jan 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 31 Jan 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

रोहटा थानाक्षेत्र के सलाहपुर गांव में शनिवार देर रात एक अधेड़ की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। अधेड़ पर दूसरे समुदाय के व्यक्ति के मकान में आग लगाने का आरोप लगा कर यह वारदात अंजाम दी गई। ग्रामीणों में सांप्रदायिक तनाव होने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एसएसपी, एसपी देहात, सीओ सरधना समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि आग लगाकर भागते शरारती तत्वों ने गोली मारी है।

विज्ञापन


सलाहपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति (50) पुत्र बिशंभर पाल शनिवार देर रात मकान के सामने खड़े थे। तभी पड़ोसी शमशाद के मकान में आग लगने का हल्ला मचा। इस दौरान महेंद्र पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिसमें तीन गोली महेंद्र को लगी। पुलिस के मुताबिक दूसरे समुदाय के लोगों ने मकान में आग लगाने का आरोप लगाया है। जबकि महेंद्र के परिजनों ने घर के बाहर खडे़ दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते कंकरखेड़ा थाना स्थित सीओ दौराला के ऑफिस में मीटिंग करते एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसपी डीसी दूबे भी देर रात पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द हत्या का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव, पुलिस तैनात
महेंद्र की हत्या के बाद सलाहपुर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। ग्रामीणों में जाग होने के चलते दोनों पक्षों के लोगों ने हंगामा किया। गांव के हालात देखते हुए एसएसपी ने पुलिस फोर्स तैनात कर दी। एसएसपी ने पुलिस को निर्देश दिए है कि दोनों समुदाय के लोगों को बैठाकर मामला शांत कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed