फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

कैली में गोली मारकर पिता की हत्या

Sat, 30 Jan 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 30 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news

कैली गांव में बेटे ने सीने में गोली मारकर पिता की हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस हत्यारे बेटे की तलाश कर रही है। छोटे भाई ने उसे खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कैली गांव निवासी महेश शर्मा (55) बागपत बाईपास के निकट स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर ऑपरेटर की नौकरी करता था। महेश ने बड़े बेटे नीतिश को करीब डेढ़ साल पहले सऊदी अरब जाने के लिए डेढ़ लाख रुपये कर्ज लेकर दिए थे। रुपये लेने के कुछ दिन बाद ही नीतिश अपनी ससुराल मवाना जाकर रहने लगा।
विज्ञापन


महेश ने उससे डेढ़ लाख रुपये मांगे। इसी मसले पर परिवार में विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार रात नीतिश पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची के साथ कैली गांव में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने आया था। रात करीब एक बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा तो महेश शर्मा ने उससे रुपये लौटाने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर नीतिश ने पिता के सीने पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। महेश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई, तो आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्राम प्रधान महराज ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। मृतक के छोटे बेटे अजय ने नीतीश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

बेटे की करतूत पर मां बेहोश
रुपयों के विवाद में हत्या के बाद मौके पर पहुंची महेश की पत्नी शशि बेहोश हो गई। जिस वक्त पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ, परिवार के अधिकतर सदस्य सो रहे थे। पिता ने नीतिश से रुपये लौटाने को कहा, ताकि वह कर्ज उतार सके। परिवार को इस बात का अंदेशा तक नहीं था कि नीतिश अपने पिता की हत्या कर सकता है।


जिसे सहारा समझा, उसी ने किया बेसहारा
फैक्ट्री कर्मचारी महेश शर्मा ने बेटे नीतिश को कामयाब करने की गरज से उधार लेकर डेढ़ लाख रुपये दिए थे। उम्मीद थी कि वह सऊदी अरब जाकर परिवार को आर्थिक परेशानियों से निजात दिलाएगा। लेकिन वह पत्नी और बच्ची समेत मवाना स्थित ससुराल चला गया। वहां रहकर भी वह कोई काम नहीं कर रहा था और बेरोजगार था। नीतिश के दो छोटे भाई अजय और गौरव हैं, जो पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed