फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut murder news

युवक की हत्या, शव नौचंदी मैदान में फेंका

Thu, 28 Jan 2016 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 28 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
meerut murder news
नौचंदी मैदान में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंदेशा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष मानी जा रही है। युवक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। चेहरे पर भी खून लगा हुआ था। युवक के कपड़ों से कोई कागज या मोबाइल फोन भी नहीं मिला। नौचंदी पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि सोमवार की रात उन्होंने मैदान या उसके आसपास कोई शोर नहीं सुना। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा के अनुसार पुलिस हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का कारण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव सड़क से कुछ ही दूरी पर मैदान में पड़ा मिला है। ऐसा भी हो सकता है कि युवक देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गया हो। समय से उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed