{"_id":"5578c1de77877888c46457c4e11bd794","slug":"meerut-murder-news-hindi-news-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, शव नौचंदी मैदान में फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, शव नौचंदी मैदान में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 28 Jan 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौचंदी मैदान में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। अंदेशा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मरने वाले युवक की उम्र करीब 35 वर्ष मानी जा रही है। युवक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। चेहरे पर भी खून लगा हुआ था। युवक के कपड़ों से कोई कागज या मोबाइल फोन भी नहीं मिला। नौचंदी पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
लोगों का कहना है कि सोमवार की रात उन्होंने मैदान या उसके आसपास कोई शोर नहीं सुना। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा के अनुसार पुलिस हत्या या हादसा दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्राथमिकता शव की शिनाख्त कराने की है। वैसे पोस्टमार्टम के बाद भी मौत का कारण सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
शव सड़क से कुछ ही दूरी पर मैदान में पड़ा मिला है। ऐसा भी हो सकता है कि युवक देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गया हो। समय से उपचार न मिलने पर उसकी मौत हो गई हो।