बदमाशों ने पुलिस की वर्दी में डाला डाका, शादी वाले घरों को बनाया निशाना, लूट ले गए नगदी व ज्वेलरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में खरखौदा थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने शादी वाले दो घरों में डकैती की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस की वर्दी में पहुंचे बदमाशों ने एक युवती को बरामद करने की बात कहकर दोनों घरों के लोगों को करीब एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर एक महिला का सिर फोड़ दिया। बदमाश शादी के लिए रखी ज्वेलरी और नकदी लूटकर ले गए। बदमाश बावरिया गैंग के माने जा रहे हैं।
फफूंडा निवासी मो. हफीज पुत्र नन्नू की दो बेटियों की फरवरी में शादी होनी है। रविवार रात करीब एक बजे घर में घुसे आधा दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने हफीज, उनके तीन बेटों और तीन बेटियों सहित पूरे परिवार को हथियारों के बल पर एक कमरे में बंधक बना लिया। विरोध करने पर सभी की पिटाई की और मोबाइल छीनकर उनके सिम निकाल लिए। बदमाशों ने अलमारी और सेफ की चाबी मांगी। न मिलने पर अलमारी का लाक तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार बदमाश घर से करीब तीन लाख रुपये और करीब तीन लाख की ज्वेलरी ले गए।
इसके बाद बदमाशों ने हफीज के मकान के सामने ही हनीफा पत्नी फइमुद्दीन के मकान पर धावा बोला। हनीफा की बेटी की भी फरवरी माह में शादी होनी है। रविवार को हुई सगाई में मेहमान भी आए हुए थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: बेखौफ बदमाशों ने दो परिवारों को बंधक बनाकर डाला डाका, दहशत में गांव के लोग
बदमाशों ने मकान में अलग-अलग कमरों में सो रहे सभी सदस्यों को एक कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने 50 हजार रुपये के अलावा दहेज में दिए जाने वाले करीब एक लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। डकैती के दौरान जब महिला व बच्चों ने विरोध किया तो एक बदमाश ने महिला के सिर में तमंचे की बट से वार किया। बदमाश परिजनों को गोली मारने की धमकी देकर वहां से भागे तो पीड़ित लोगों ने ग्रामीणों के साथ उनका पीछा किया। लेकिन बदमाश फायरिंग कर फरार हो गए।
वहीं डकैती की सूचना पर सीओ किठौर रामानंद कुशवाह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घूमंतु जाति के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाश पुलिस की वर्दी में थे। जो खाकी जैकेट व पेंट पहने थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/