फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut gold loot case, Police arrested three accused

सोना लूटकांड: पुलिस के हत्थे चढ़े 50-50 हजार के तीन और लुटेरे, अब खुला यह बड़ा राज

Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 02 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Meerut gold loot case, Police arrested three accused
तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में बेगमपुल स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में दस किलो सोना लूटकांड में तीन और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीन किलो सोना बरामद किया है। तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था।

विज्ञापन


एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आईजी रेंज रामकुमार वर्मा और एसएसपी नितिन तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 21 फरवरी को हुए सोना लूटकांड में तीन आरोपी सुशील, दीपक और भगत सिंह जेल भेजे जा चुके हैं। उनसे चार किलो सोना बरामद हुआ था। शनिवार को कंपनी बाग के पास से इंस्पेक्टर लालकुर्ती और कंकरखेड़ा ने हेमंत पुत्र गिरिराज निवासी कंकरखेड़ा, वरुण उर्फ तरुण पुत्र महिपाल निवासी याकूतपुर मवी निवाड़ी गाजियाबाद और विशाल कौशिक पुत्र अनिल कौशिक निवासी हरिनगर कंकरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ के बाद दो और आरोपियों अनुज निवासी दादरी दौराला व विपुल निवासी वैष्णोधाम कॉलोनी कंकरखेड़ा की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।

विज्ञापन

लॉन में दबा मिला सोना 
एडीजी ने बताया है कि आरोपी हेमंत से 800 ग्राम, वरुण से 1200 ग्राम और विशाल कौशिक से 892 ग्राम सोना बरामद हुआ है। विपुल के घर के लॉन में आरोपियों ने मिट्टी खोदकर सोना दबाया था। अनुज और विपुल पर इनामी की राशि 50-50 हजार रुपये से बढ़ाकर 1-1 लाख रुपए की जा रही है। एसटीएफ को भी टास्क दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed