फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut, fake parts were installed in bike, and traffic police arrested accused

यूपी: चेकिंग के दौरान दबोचा गया युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Fri, 01 Feb 2019 06:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 01 Feb 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
Meerut, fake parts were installed in bike, and traffic police arrested accused
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के सोतीगंज में एक बार फिर बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदलने का मामला सामने आया है। चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक को रोका तो पता चला कि इंजन बदला हुआ है। पुलिस ने बाइक मालिक को जेल भेज दिया, लेकिन सोतीगंज का कबाड़ी हत्थे नहीं चढ़ा। 

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी नीटू सिंह बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जागृति विहार निवासी विपुल कुमार को रोका। जांच में पता चला कि बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदले गए हैं। बाद में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पूछताछ की और युवक को सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान के अनुसार युवक ने बताया कि वह सोतीगंज में बाइक की रिपेयरिंग कराने गया था। कबाड़ी ने कहा कि इंजन में छह हजार रुपये लग जाएंगे। कबाड़ी ने 3500 रुपये लेकर पूरा इंजन और पार्ट नए लगा दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ी को पकड़ना तो दूर, पहचान कराने तक का प्रयास नहीं किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed