{"_id":"6aa99b9830bd0710ec046c7e","slug":"pickup-truck-packed-with-laborers-overturns-while-trying-to-save-cattle-14-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1026-180107-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गोवंश को बचाने में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गोवंश को बचाने में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल
Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर सोमवार देर रात थूनापुर के पास अचानक सामने आए गोवंश को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत 14 लोग घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां छह घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे में गोवंश की भी मौत हो गई।
हसनपुर थाना क्षेत्र के करनखाल निवासी चालक कौशिक पिकअप में मजदूरों को लेकर अमरोहा से रुद्रपुर जा रहा था। सोमवार रात करीब एक बजे पिकअप थूनापुर गांव स्थित गुरु नानक पेट्रोल पंप के पास पहुंची। इसी दौरान अचानक एक गोवंशीय पशु हाईवे पर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने पिकअप मोड़ दी, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर हाईवे पर ही पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पिकअप में सवार मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। रात्रि गश्त कर रही थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि हादसे में अमरोहा जनपद के सतेड़ा गांव निवासी रोहित सिंह, ममतेश, कैलाश, सोमपाल, धर्मेंद्र, ताराचंद और विक्रम घायल हुए हैं। अमरोहा जनपद के ही जोटना गांव निवासी जयपाल, मनवीर, कैलाश और अशोक भी घायल हुए। हसनपुर कस्बा निवासी राजकुमार, नौशाद और चालक कौशिक को भी चोटें आईं।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान ममतेश, राजकुमार, सोमपाल, अशोक, धर्मेंद्र और ताराचंद की हालत गंभीर बताई गई। चिकित्सकों ने सभी छह घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में ले लिया। वहीं, मृत गोवंश को हाईवे किनारे खेत में गड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया है।