{"_id":"6aa9994827ff6d5130000393","slug":"teacher-shot-dead-accused-reaches-police-station-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-190315-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: शिक्षक की गोली मारकर हत्या, थाने पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: शिक्षक की गोली मारकर हत्या, थाने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद के प्राथमिक विद्यालय सौपुरी के गेट पर मंगलवार को शिक्षक नौशाद अहमद (43) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नौशाद अहमद प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का काम भी करते थे। हत्या करने के बाद आरोपी गौरव राठी खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
गांव राहतपुर निवासी नौशाद अहमद प्राथमिक स्कूल सौपुरी में मुख्य अध्यापक थे। मंगलवार को दो बजे नौशाद अहमद घर जाने के लिए स्कूल से निकले। तभी स्कूल के बाहर घात लगाए बैठे गौरव राठी ने तमंचे से गोली बरसा दी। नौशाद अहमद के सीने में दो गोलियां लगीं जबकि एक गोली स्कूल की दीवार पर लगी। गोली लगते ही नौशाद अहमद स्कूल के अंदर की तरफ दौड़े और वहां मौजूद शिक्षिका तरुणा चौरसिया से कहा कि उन्हें किसी ने गोली मार दी।
शिक्षिका तुरंत ही ई-रिक्शा बुलाकर घायल नौशाद अहमद को नजीबाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचीं जहां हालत गंभीर देखते हुए घायल को नजीबाबाद से रेफर कर दिया गया। एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर नौशाद अहमद की मौत हो गई। उधर हत्या करने के कुछ देर बाद ही आरोपी गौरव राठी निवासी पूरनपुर थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। दो तमंचे और छह कारतूस लेकर थाने पहुंचे आरोपी ने पुलिस से कहा कि वह मर्डर करके आया है। पुलिस हत्या की वजह जानने के लिए पूछताछ में जुटी है। बताया जा रहा है कि नौशाद अहमद प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे, ऐसे में प्रॉपर्टी या लेनदेन के विवाद के पहलू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिक्षक की हत्या करने वाले आरोपी ने सरेंडर कर दिया है। हत्या की वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ....केके बिश्नोई, एसपी बिजनौर
थाने पहुंचकर बोला हत्यारोपी- लव जिहाद चलाता था शिक्षक, तीन गोली मार आया हूं
बिजनौर। सौपुरी स्कूल से निकलते ही शिक्षक नौशाद की गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी गौरव राठी बाइक से अपराह्न करीब ढाई बजे थाने पहुंच गया। उसने थाने पहुंचकर परिसर में बाइक खड़ी की और बरामदे में फरियादियों के लिए पड़ी बेंच पर एसआई और पुलिसकर्मियों के सामने जाकर बैठ गया। उसने अंटी से दो तमंचे निकाले और बोला- शिक्षक लव जिहाद चलाता था, तीन गोली मारकर आया हूं। यह सुनते ही पुलिसकर्मी सकपका गए। उन्होंने तुरंत तमंचे और आरोपी को कब्जे में लिया। हत्यारोपी के बताने के बाद उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से थाने की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। उधर, इस संबंध में एसपी केके बिश्नोई ने बताया कि हत्यारोपी के बयान के संबंध में भी जांच कराई जा रही है।