फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested in extortion and assault case.

Sonipat News: जबरन वसूली मांगने और हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in extortion and assault case.
फोटो 10 नरवाना। शहर थाना पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी। स्रोत पुलिस।
नरवाना। जबरन वसूली मांगने, जान से मारने की धमकी देने, जानलेवा हमला करने और गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में थाना शहर नरवाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव अलीपुरा निवासी जितेंद्र, हाल निवासी पातड़ा, पटियाला और गांव बदोवाला निवासी सन्नी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना शहर नरवाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि गांव बडनपुर निवासी हरदीप ने शिकायत दी थी कि उनके पिता शराब के ठेकों में हिस्सेदार हैं और वह भी शराब ठेकों से संबंधित काम में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह वह कार से बदोवाला से बडनपुर स्थित घर जा रहे थे। शकर ढाबा के पास पहुंचने पर शिव कुमार उर्फ काला और उसके साथियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। डर के कारण कार तेज कर बदोवाला टोल की तरफ बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पीछा कर रहे युवकों ने गंडासे और डंडों से कार पर हमला कर उसके शीशे में तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर को जितेंद्र और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed