फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Crime News: Kharkhoda Police has exposed the murder of Anjali and sent the accused to jail

अंजली हत्याकांड: खरखौदा पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी ने बताई वारदात की असली सच्चाई

Fri, 12 Nov 2021 05:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Nov 2021 05:13 PM IST
सार

मेरठ में पुलिस ने अंजली हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अंजली शादी का दवाब बना रही थी इसलिए मार डाला।

विज्ञापन
Meerut Crime News: Kharkhoda Police has exposed the murder of Anjali and sent the accused to jail
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में अंजली की हत्या के मामले में शुक्रवार को खरखौदा थाना पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में बताया कि एक मिस कॉल के जरिये उन दोनों की बात हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो हया। उसने बताया कि आठ नवंबर को अंजली अपने घर से मेरे साथ जाने के लिए आई थी। अंजली ने मुझ पर शादी करने का दबाव बनाया। लेकिन मैं पहले से ही शादीशुदा हूं और मेरे दो बच्चे हैं। 

विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि मैं अपनी पत्नी व बच्चों को नहीं छोड़ सक सकता था। अंजली ने पत्नी व बच्चों को छोड़ने का दवाब बनाया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। इसके बाद अंजली पुलिस से शिकायत करने की बात कहने लगी। आरोपी ने बताया कि वह आठ नवंबर की रात को ही अंजली को अपने साथ गांव बधौली के जंगल में ले गया और एक खेत में ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वह शव को वहीं छोड़कर अपनी बाइक से वापस आ गया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर पहुंचा और शव को अपने साथ ले जाकर बागपत क्षेत्र में फेंक दिया। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने घटनास्थल से युवती की बैंक की पासबुक व शैक्षिक प्रमाण पत्र भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपी ने इस हत्याकांड में किसी और के शामिल होने से इनकार किया है। आरोपी अभिषेक एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है और हाल में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ गाजियाबाद में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

बागपत में मिला था शव
खरखौदा थाना क्षेत्र के बधौली गांव निवासी मुनेंद्र की बेटी अंजली का शव मंगलवार को बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में गन्ने के खेत में मिला था। मेरठ पुलिस ने बागपत जिले के चांदी नगर के चमरावल गांव निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अभिषेक ने बताया कि दो साल पहले अंजली के मोबाइल पर मिस कॉल लग गई थी। अंजली ने वापस कॉल की। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग हो गया। अभिषेक त्यागी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। इसकी जानकारी अंजली को नहीं थी।  

अंजली ने शादी करने का दबाव बनाया, तभी अभिषेक की पोल खुली। अभिषेक अब युवती से पीछा छुड़ाना चाह रहा था। तीन दिन पहले युवती और अभिषेक खरखौदा में मिले। दोनों के बीच विवाद हुआ, तभी अभिषेक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती का शव मुबारिकपुर गांव के खेत में फेंककर फरार हो गया था। आरोपी का कहना है कि युवती बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी। वह पत्नी व बच्चों को छोड़ने को तैयार नहीं था।

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सीओ किठौर चंद्रकांत मीणा का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अंजली की हत्या करना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed