फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

सिंभावली में मारा गया किठौर का बदमाश

Sat, 19 Sep 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 19 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

सिंभावली क्षेत्र के माधापुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार रात ग्रामीणों और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को ग्रामीणों ने मार गिराया और दो को दबोच लिया। जबकि, तीन बदमाश फायरिंग करते फरार हो गए। मरने वाला बदमाश शाहजहांपुर, किठौर का है। परिजनों का आरोप है कि नाम पूछकर कुछ ग्रामीणों ने उसकी हत्या कर दी है। दोनों तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, माधापुर गांव निवासी ईश्वर सिंह बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे सिंचाई करने के लिए खेत की ओर जा रहा था। ईश्वर ने क्षेत्र पंचायत सदस्य रामआसरे की ट्यूबवेल पर एक गाड़ी की हेडलाइट की रोशनी देखी। ट्यूबवेल से मोटर चोरी होने का संदेह होते ही ईश्वर ने मोबाइल से गांव में सूचना दी। मंदिर के लाउडस्पीकर से गांव में चोरों के आने का ऐलान कर दिया गया। इस पर सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे और लाइसेंसी असलहे लेकर खेत ओर की दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को देखते ही जिप्सी सवार बदमाश औरंगाबाद की ओर भागे, लेकिन जिप्सी का टायर गड्ढे में फंस गया। बदमाशों ने ग्रामीणों पर फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। थोड़ी देर बाद शांति होने पर ग्रामीणों ने देखा कि जिप्सी की ड्राइविंग सीट पर एक युवक मृत पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। ग्रामीणों ने पास के खेत में छिपे दो बदमाशों को दबोच लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने ट्यूबवेल से मोटर चोरी करनी की वारदात कबूली।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों और बदमाशों की मुठभेड़ की जानकारी पर सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वाला युवक शाहिद पुत्र यासीन निवासी शाहजहांपुर किठौर है। जबकि, पकड़े गए आरोपी सलीम और उसका बेटा तारिक निवासी सब्जी मंडी देहली गेट मेरठ के हैं। फरार तीन आरोपी फैसल, इस्तेकार और आमिर बताए गए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी आला अफसरों को देकर शव पोस्टमार्टम भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शाहिद का शव शाहजहांपुर पहुंचा।


नाम पूछकर गोली मारने का आरोप
शाहिद के परिजनों ने माधापुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य राम आसरे, ईश्वर सिंह, ओमवीर सिंह समेत दर्जनों लोगों पर नाम पूछकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया, जबकि शाहिद के परिजनों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 12 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed