फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

प्रधानी की रंजिश में फायरिंग और पथराव

Mon, 07 Dec 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 07 Dec 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
ललियाना में रविवार को फिर चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट, पथराव, फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। इसमें एक युवक गोली लगने से और छह युवक पथराव में घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोग घरों के बाहर आकर खडे़ होकर आमने-सामने गोलियां चल रहे थे। जिनको देखकर पुलिस शुरुआत में वापस लौट आई।  थोड़ा मामला शांत हुआ, तब पुलिस मौके  पहुंची। पुलिस ने आठ लोगोें को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


किठौर थानाक्षेत्र के ललियाना गांव निवासी शाहनवाज और अफजाल प्रधान प्रत्याशी हैं। शनिवार को तीसरे चरण के मतदान के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। दोनों प्रत्याशी सपा से जुडे़ होने की बात कहते है। जिन पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसका नतीजा रविवार सुबह यह हुआ कि दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पहले गाली गलौज हुई। उसके बाद मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर किठौर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष के लोग अपने अपने घरों के सामने खडे़ होकर एक दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे। हालात को देखते पुलिस को घरों में घुसकर छुपना पड़ा। मामला शांत हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों ने करीब 100 से अधिक राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हुए घायल हुए

पुलिस ने बताया कि रिफाकत के सीने में गोली लगी है। जबकि अंजर, राशिद, अयूब, मुजफ्फर, गफ्फार और शानू पथराव, मारपीट में घायल हुए है। मौके पर पहुंचे सीओ किठौर रितेश कुमार और इंस्पेक्टर किठौर सुम्मेर सिंह यादव का कहना है कि दोनों पक्षों से आठ लोगों को पकड़ा है। इस वारदात की जानकारी पर परीक्षितगढ़, मुंडाली समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed