फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

दौराला में फिर संभावित प्रत्याशी की शराब पकड़ी

Tue, 15 Sep 2015 02:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 15 Sep 2015 02:54 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

जिला पंचायत के संभावित प्रत्याशियों के यहां पर अवैध शराब पकड़ने का सिलसिला सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस का दावा है कि प्रत्याशियों ने हरियाणा से शराब की खेप मंगवाई है। जो आगामी चुनाव में वोटरों में बांटी जानी बताई है। प्रत्याशियों के पीछे पार्टी के नेता भी बताए गए हैं।

विज्ञापन


दौराला क्षेत्र के बफावत गांव निवासी निरंकार संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी हैं। इंस्पेक्टर दौराला परशुराम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर सोमवार दोपहर निरंकार के चाचा कुशलपाल के खेत में 141 पेटी हरियाणा मार्का शराब पकड़ी। पुलिस का दावा था कि 500 पेटी शराब होने की जानकारी उनको मिली थी। शनिवार को संभावित प्रत्याशी अंकुर मुखिया और रविवार को शिवसेना तहसील प्रमुख अमित चौहान की ट्यूबवेल पर शराब पकड़ी थी।
विज्ञापन


तीसरे दिन दौराला में अवैध शराब संभावित प्रत्याशियों के यहां पर मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासन अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिस का कहना है कि दौराला क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों ने शराब की खेप हरियाणा से मंगवाई है। चुनाव में लोगों को शराब देकर वोट लेने का सिलसिला शुरू हो गया है। इंस्पेक्टर परशुराम ने बताया कि निरंकार, उसके भाई जॉनी और चाचा कुशलपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कब कसेगा शिकंजा
संभावित प्रत्याशी लगातार अवैध शराब मंगवाकर बांटने में लगे हैं। तमाम जानकारी होने केबावजूद पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करने में कतरा रही है। पुलिस अधिकारियाें तक सूचना मिलने पर केस तो दर्ज हो रहे, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की।


दो नेताओं के दबाव में पुलिस
दौराला पुलिस पर दो नेताओं का दबाव है। दोनों नेताओं के प्रत्याशी धड़ल्ले से शराब बेच रहे हैं और पुलिस तमाशा करने में लगी है। लोगों का कहना है कि  संभावित प्रत्याशियों ने ईख के खेत और ट्यूबवेल पर शराब की पेटियां रखी हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को भी है, लेकिन प्रत्याशियों केपक्ष में नेताओं का पुलिस पर दबाव है। थाना पुलिस अधिकारियों के दबाव में इक्का दुक्का जगह से शराब पकड़कर खानापूर्ति करने में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed