फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

अवैध असलहों की खेप बेचकर पार्टी मनाने गए थे हत्यारोपी

Tue, 16 Feb 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 16 Feb 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

बांबे बाजार स्थित मॉडल शॉप में सेल्समैन पंकज की हत्या के मामले में तीन हथियार तस्करों का शामिल होना बताया गया। जिनमें से एक सप्लायर मोदीनगर मुठभेड़ में पकड़ा गया था, जोकि पुलिस से साठगांठ करने के बाद एक सत्ताधारी नेता ने छुड़वाया था। इन आरोपियों का नाम सुनकर पुलिस अब कदम खींच रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सेल्समैन पंकज की हत्या की प्लानिंग मोनू और इबने उर्फ सोनू निवासी कोतवाली ने की। इसका खुलासा होने के बावजूद पुलिस तीन दिन बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी। पुलिस जांच में सोमवार को एक और नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि सेल्समैन की हत्या में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तीन युवक भी शामिल हैं। हथियारों की खेप बिक जाने पर सप्लायर सदर बाजार में अपने दोस्तों को पार्टी देने गया था। एक सप्लायर हाल ही मोदीनगर मुठभेड़ प्रकरण में पकड़ा गया था।
विज्ञापन


उक्त सप्लायर ने लिसाड़ीगेट में एक बसपा नेता के होटल में बदमाशों की पार्टी की थी। जिसके बाद खरखौदा में लूट की वारदात की। बदमाशों की मोदीनगर के निवाड़ी थानाक्षेत्र के जंगल में गाजियाबाद पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी। जिसमें तीन बदमाशों को गाजियाबाद ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। सप्लायर को दो दिन क्राइम ब्रांच ऑफिस में रखा गया, लेकिन एक सपा नेता ने उसको क्लीन चिट दिलवाकर छुड़वाया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि सेल्समैन की हत्या में ऐसे ही आरोपी हथियार सप्लायर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच ठीक हुई तो होगा बड़ा खुलासा
सेल्समैन की हत्या में अधिकांश आरोपी दूसरे समुदाय से हैं। आरोपी कोतवाली इलाके के हैं। हथियारों की खेप बेचने के बाद सप्लायर अधिकांश पॉश एरिया के होटलों, मॉडल शॉप या फिर मॉल में मौजमस्ती करने जाते हैं। शहर में सप्लायरों का बड़ा गिरोह है, जोकि शाम ढलते ही पॉश इलाकों में अपनी महंगी गाड़ियों से निकल जाते हैं।


क्या है मामला
सदर बाजार थानाक्षेत्र के बांबे बाजार स्थित मॉडल शॉप में सेल्समैन बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर निवासी निवासी पंकज उर्फ आजाद की बीती शुक्रवार रात हत्या हो गई थी। चश्मदीद सेल्समैन संजय और ब्रह्म प्रकाश ने आरोपियों की एक होंडा एकोर्ड का नंबर पुलिस को बताया था। जिससे खुलासा हुआ कि सभी आरोपी कोतवाली क्षेत्र के हैं। जिसमें मोनू, इबने और सलमान का नाम उजागर हुआ। इंस्पेक्टर सदर बाजार गजेंद्र पाल सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed