फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

संगीत सोम के पिता की ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी

Sat, 13 Feb 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 13 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

मोमन-फरीदपुर-रार्धना मार्ग स्थित भाजपा विधायक संगीत सोम के पिता के ईंट भट्ठे पर बदमाशों ने शुक्रवार अल-सुबह धावा बोल दिया। दो बदमाश भट्ठे से ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने लगे तो मुंशी ने टोका। इस पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जिसमें मुंशी घायल हो गया। इस पर मुंशी ने मोबाइल पर भट्टा मालिक को सूचना दी। इसी बीच बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकले। इसकी जानकारी पाकर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ भट्ठे पर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों का पीछा किया। पिठलोकर के जंगल में पुलिस और बदमाशों का आमना-सामना हो गया। यहां मुठभेड़ के बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मोमन-फरीदपुर-रार्धना मार्ग पर एसबी ब्रिक फिल्ड नाम से विधायक संगीत सोम के पिता ओमवीर का भट्ठा है। वहां मुंशी धर्मपाल पुत्र जयवंत मौजूद था। उसे सुबह करीब पौने चार बजे दो लोग ट्रैक्टर-ट्राली के पास खडे़ दिखाई दिए। वे ट्रैक्टर स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। धर्मपाल ने टोका तो उनमें से एक बदमाश बरामदे में पहुंचकर धर्मपाल पर फायर झोंक दिया। जिससे धर्मपाल बाजू में छर्रे लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


धर्मपाल ने कमरे में छिपकर जान बचाई और मोबाइल से जानकारी विधायक संगीत सोम के पिता ओमवीर को दी। इस पर ओमवीर ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। वह खुद भी ग्रामीणों के साथ भट्ठे की तरफ चले। इसी बीच बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग गए। इंस्पेक्टर सरधना सुधीर कुमार जानकारी पाकर भट्ठे पर पहुंचे और धर्मपाल से जानकारी ली। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली की पहियों के निशान के आधार पर पुलिस ने पीछा करके बदमाशों की पिठलोकर के जंगल में घेराबंदी कर ली। इंस्पेक्टर ने बदमाशों की सूचना मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, से रतनपुरी की पुलिस ने घेराबंदी कर ली। यहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले ली। इसके मुंशी धर्मपाल पुत्र जसवंत की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार का कहना है कि पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, विधायक संगीत सोम का कहना है कि पुलिस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed