फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

एनसीआर का पिस्टल सौदागर दबोचा गया

Thu, 04 Feb 2016 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 04 Feb 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेरठ निवासी पिस्टल सौदागर को दबोचा है। इसके कब्जे से 50 पिस्टल और 100 मैगजीन बरामद हुई हैं। जो अवैध हथियारों को धनबाद, झारखंड से लाकर दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता था। उसने कार में हथियारों को छिपाने के लिए विशेष जगह बना रखी थी। 18 महीनों में करीब 400 अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के मुताबिक बिहार, झारखंड से भारी मात्रा में अवैध हथियारों की दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई होने की सूचना मिली थी। जिस पर एसीपी अखिलेश्वर यादव के नेतृत्व में बनी टीम ने मंगलवार को काले खां बस अड्डे के पास गांव खेड़ा बलराम, परतापुर मेरठ निवासी सविंदर कुमार उर्फ सवी (33) को अवैध हथियारों से लदी शेवरले कार समेत दबोच लिया।
विज्ञापन


कार से निकला जखीरा
गिरफ्तारी के दौरान सविंदर ने पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की उसके पास एक ही पिस्टल है। पुलिस ने जब उसकी कार की तलाशी तो कार में बना रखी विशेष जगह में 49 पिस्टल, 100 मैगजीन मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


झटके में करोड़पति बनने की हसरत
सविंदर ने बताया कि  एक झटके में करोड़पति बनने की हसरत में वह अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा था। उसने करीब एक वर्ष पहले मेरठ में अवैध हथियार बनाने वाले लोगों की सहायता से अपने घर में फैक्ट्री लगाई थी। कच्चा माल वह धनबाद, झारखंड से लाता था। अवैध हथियार उसने परतापुर इलाके के गांवों में नवयुवकों को सप्लाई किए। कई अपराधियों से सविंदर को संबंध थे। भाई के साथ हत्या के प्रयास के एक मामले में थाना परतापुर पुलिस उसे गिरफ्तार कर चुकी है।


क्राइम में लिप्त सविंदर की फैमिली
एसओ परतापुर राकेश यादव ने बताया कि अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया सविंदर की फैमिली क्राइम में पूर्व से लिप्त है। सविंदर का भाई योगेंद्र पूर्व प्रधान बताया गया। उसके परिवार के दो लोगों का नाम परतापुर स्थित पराग डेयरी में 41 लाख रुपये की लूट में आया था। जिन्हें पुलिस ने जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed