फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

वाहन चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 14 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
कालंदी मार्ग पर पुलिस ने पिकअप की घेराबंदी कर वाहन चोर गिरोह के सदस्य को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चकमा देकर गिरोह के दो सदस्य फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ में अंजाम दी गई कई वारदातों का खुलासा किया। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मंगलवार रात छुर-कालंदी मार्ग से गुजर रही महेंद्रा पिकअप की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पिकअप सवार दो युवक कूदकर फरार हो गए। जबकि पुलिस ने रियावली नंगला निवासी हसन को तमंचे और दो जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने एक सप्ताह पूर्व मोबाइल कंपनी के सेल्समैन दानिश से लूटपाट की वारदात कबूल की।
विज्ञापन


आरोनी ने 15 हजार 500 रुपये भी बरामद कराए। आरोपी की निशानदेही पर शामली से दो माह पहले चोरी हुई दो बाइक पुलिस ने बरामद की। हसन ने पुलिस को बताया कि पिकअप उन्होंने मुजफ्फरनगर की दभेड़ी पशु पैठ से चोरी किया था। हसन का चालान कर दिया, जबकि पुलिस फरार कासिम और तसव्वर की की तलाश में कई जगह  दबिश दी गई, लेकिन दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed