फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

डासना जेल का कैदी मेडिकल कॉलेज से फरार

Tue, 12 Jan 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 12 Jan 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news
डासना जेल का कैदी सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कैदी की सुरक्षा में तैनात दोनों सिपाहियों को मेडिकल पुलिस ने हिरासत में लेते हुए लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के देवली ढ़ाना गांव निवासी मूलचंद उर्फ मूला उर्फ जोगेंद्र पुत्र रामस्वरूप हत्या के मामले में गाजियाबाद की डासना जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कूल्हे की बीमारी के चलते कै दी को डासना जेल से 17 दिसंबर 2015 को मेडिकल कॉलेज के हड्डी वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


उसकी अभिरक्षा में हापुड़ पुलिस लाइन के सिपाही शिवकुमार और सोमपाल सिंह तैनात थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों सिपाहियों ने देखा कि हड्डी वार्ड के बेड पर कैदी मूलचंद नहीं है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद एसओ मेडिकल बचन सिंह सिरोही मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज के स्टाफ से जानकारी ली। कैदी के फरार होने की सूचना हापुड़ और गाजियाबाद पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ मेडिकल ने बताया कि 36 वर्षीय मूलचंद हत्या के मामले में डासना जेल में बंद था। उसकी अभिरक्षा में तैनात दोनों सिपाही शिवकुमार और सोमपाल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करते हुए हिरासत में ले लिया गया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।


पलक झपते ही भागा सिपाहियों पर आयी शामत
सिपाही शिवकुमार और सोमपाल ने पुलिस को बताया कि रात में कैदी बेड पर था। दिन निकलने से पहले तक भी वह मौजूद था, लेकिन इस बीच उनकी आंख लग गई। जैसे ही उन्होंने देखा तो मूलचंद बेड पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed