फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime news

सपा का झंडा लगी सफारी में आए थे लुटेरे

Mon, 04 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 04 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
meerut crime news

दिल्ली-देहरादून बाईपास पर सुभारती पुलिस चौकी के पास रविवार रात सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी में सवार तीन युवकों ने ऑल्टो कार सवार भाई-बहन के साथ लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान टक्कर मारकर कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुटने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने भी पीड़ित पक्ष को सीमा विवाद में टरका दिया।

विज्ञापन


सरधना कस्बा निवासी संचित जैन मेरठ कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। रविवार को वह अपनी बहन हैपी को दिल्ली लेने गया था। रात करीब 8:30 बजे दोनों कार से लौट रहे थे। बाईपास पर सफारी सवार युवकों ने ऑल्टो कार को रोकने की कोशिश की तो संचित ने कार दौड़ा दी। करीब एक किमी दूरी पर चलने के बाद सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी ने कार को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी।
विज्ञापन


जिसमें कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस बीच आरोपी तीनों युवकों ने पिस्टल के बल पर छात्र और उसकी बहन से लूटपाट करने की कोशिश की। कार से नहीं उतरने पर आरोपी युवक अभद्रता करने लगे। शोर मचने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर वे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचित ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी लेकिन आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में बाइक से दो सिपाही वहां पहुंचे और घटनास्थल दूसरे थाने के होने की बात कहने लगे। पीड़ित छात्र ने बताया कि उसने सपा का झंडा लगी सफारी गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। सोमवार सुबह वह थाने में तहरीर देगा। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की जाएगी।


पुलिस आई बैकफुट पर
बाईपास पर लूटपाट की कोशिश की घटना से साफ है कि पुलिस कितनी सतर्क है। रात होते ही पुलिस सड़कों से गायब हो जाती है। उस पर भी सूचना मिलने पर पहले तो आधा घंटे तक पुलिस पहुंची नहीं, बाद में जब सपा का झंडा लगी गाड़ी का पता चला तो बैकफुट पर आए सिपाही कार्रवाई के नाम पर टरकाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed