{"_id":"7f5e2a7fa76bb59f95c336a3e182d0d8","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधम सिंह लखनऊ, गीतांजलि सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधम सिंह लखनऊ, गीतांजलि सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 19 Sep 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात ऊधमसिंह को बिजनौर से लखनऊ जेल में शिफ्ट करने के बाद अब उसकी पत्नी गीतांजलि को भी मेरठ जेल से सिद्धार्थनगर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस का दावा कि गीतांजलि मेरठ जेल से ऊधम गैंग चलाती थी। जिसको लेकर कई आपराधिक घटना हुई। शासन के आदेश के बाद गीताजंलि को शिफ्ट किया गया।
शासन की अनुमति के बाद शुक्रवार को गीतांजलि को दो महिला दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी सिद्धार्थनगर जेल में शिफ्ट करने के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि कुख्यात योगेश भदौड़ा और ऊधम सिंह में खूनी रंजिश चलने के चलते जनपद में कई वारदात हुई है। बिजनौर जेल से ऊधमसिंह और मेरठ जेल में बंद गीतांजलि लगातार बदमाशों से संपर्क साधी हुई थी।
लगातार वारदात होने की शिकायत पुलिस अफसरों तक पहुंचती थी। दोनों को पूर्वांचल की जेल में शिफ्ट की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को शासन का आदेश आते ही पुलिस ने गीतांजलि को सिद्धार्थनगर जेल भेज दिया। जबकि ऊधमसिंह को एक सप्ताह पहले लखनऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।