{"_id":"88b6aa11285440e0d10710930dcd2b71","slug":"meerut-crime-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की होम ब्रेड फैक्ट्री में मैकेनिक की हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ की होम ब्रेड फैक्ट्री में मैकेनिक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर थानाक्षेत्र के उद्योगपुरम स्थित ब्रेड फैक्ट्री में मंगलवार शाम मैकेनिक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस द्वारा इसे हादसा बताने पर लोगों का गुस्सा फूट गया। मैकेनिक का शव परतापुर थाने पर रखकर जाम लगा दिया गया। भाजपा नेता और फैक्ट्री कर्मचारियों के हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
भैंसा गांव, मवाना निवासी दयानंद शर्मा (30) पुत्र कीर्ति शर्मा उद्योगपुरम स्थित होम ब्रेड फैक्ट्री में करीब पांच साल से मैकेनिक था। मंगलवार शाम सात बजे दयानंद लहूलुहान हालत में फैक्ट्री में पड़ा मिला। साथी कर्मचारियों ने दयानंद को बागपत रोड स्थित कैलाश नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस का कहना था कि फैक्ट्री में काम करते समय मैकेनिक को करंट लगा, जिसके चलते उसकी मौत हुई। जबकि कर्मचारी हत्या की बात कह रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर भाजपा नेता प्रमोद दीक्षित कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। गुस्साए कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ता शव को परतापुर थाने ले आए। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना पर दयानंद के परिजन और रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि दयानंद के शरीर पर गहरे निशान हैं, जिससे साफ जाहिर है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या हुई है। मामला तूल पकड़ते देख दयानंद के चचेरे भाई विजय की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
दोपहर ही जताया था खतरा
परिजनों ने बताया कि दयानंद ने दोपहर को अपनी भाभी से फोन पर बात की थी। उसने फैक्ट्री में अपनी जान का खतरा बताया था। जिस पर भाभी ने उसको भैंसा गांव आकर रहने को कहा था। दयानंद की शादी हुई थी, लेकिन पत्नी के विवाद होने के चलते उनका कुछ दिन बाद ही तलाक हो गया था।
फैक्ट्री में छिपा आरोपी
पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि फैक्ट्री में ही आरोपी छिपा है। हत्या को हादसा दर्शाने का प्रयास किया गया। दयानंद की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा जांच पड़ताल के बाद होगा। एसओ परतापुर राकेश यादव का कहना है कि मामला हत्या की धाराओं में दर्र्ज हुआ है। प्राथमिक जांच में मौत करंट से होना बताया गया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।