फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

गृहमंत्री के पास जाएगा कांशी की अगवा किशोरी का मामला

Sat, 06 Feb 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 06 Feb 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
कांशी गांव की अगवा किशोरी छात्रा का 14 दिनों बाद भी सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार को भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने गांव में पहुंचकर किशोरी के परिजनों से मामले की जानकारी ली। पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाखुशी जताते हुए कहा कि वे इसकी रिपोर्ट गृह मंत्री को देंगे। जहां से बरामदगी के लिए दबाव डलवाया जाएगा।
विज्ञापन

 
पीड़ित पक्ष ने सांसद को बताया कि उनकी किशोरी पुत्री का विगत 23 जनवरी को मोदीनगर से अपहरण कर लिया गया था। वह वहां अपनी रिश्तेदारी में गई हुई थी। इस मामले में गांव के ही दूसरे समुदायों के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन


इस केस में पुलिस केवल आश्वासन देने के सिवा कुछ नहीं कर रही है। मेरठ पुलिस इसे मोदीनगर का केस बताकर टाल मटोल कर रही है जबकि मोदीनगर पुलिस बरामदगी के प्रयास करने की बात कहकर टाल रही है। सांसद ने कहा कि 12 दिन में किशोरी का बरामद न होना चिंता का विषय है और कहीं न कहीं पुलिस की नाकामी बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने फोन पर आईजी से वार्ता का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो सकी। सांसद ने कहा कि यह केस गंभीर है। वह इस मसले पर केंद्रीय गृह मंत्री से मिलकर प्रदेश सरकार पर दबाव बनवाएंगे। उनके साथ भाजपा नेता हरीश चौधरी, बिजेंद्र, अशोक राणा, राखी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

क्या बड़ी पंचायत का है इंतजार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस तरह के अपहरण के मामलों में अक्सर बड़ी पंचायतें होती रही हैं। खासकर बागपत और शामली में इस तरह की पंचायतों के बाद सांप्रदायिक तनाव बढ़ा ही है। कांशी गांव की किशोरी के मामले में भी शुरुआत में भाजपा नेता और ग्रामीण गांव में पंचायत कर चुके हैं।


जिस पर गांव के मुस्लिम समाज ने एतराज जता दिया था। भाजपा नेता विनीत शारदा अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने इस मसले पर शुक्रवार को एसएसपी गाजियाबाद धर्मेंद्र यादव से फोन पर बात की है। एसएसपी ने बताया है कि पुलिस टीमें लगाकर प्राथमिकता पर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed