फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   meerut crime

कांशीराम कॉलोनी में पथराव, फायरिंग

Fri, 22 Jan 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 22 Jan 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
meerut crime
खरखौदा में थ्री व्हीलर की साइड लगने के मामूली विवाद ने बृहस्पतिवार को कांशीराम कॉलोनी में सांप्रदायिक तनाव फैला दिया। लाठी-डंडे और हथियारों से लैस युवकों ने दूसरे समुदाय के चालक के घर हमला बोल दिया। चालक को बुरी तरह पिटता देख कॉलोनी के लोगों ने बदमाश समझकर छतों से पत्थर बरसा दिए।
विज्ञापन


इस दौरान कई राउंड फायरिंग से दहशत फैल गई। हमलावर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे मामूली विवाद बताकर मामला निपटाने की बात कही।

हापुड़ रोड स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के गुर्जर चौक पर कालियागढ़ी निवासी रिंकू और कांशीराम कालोनी निवासी जॉनी साझे में बाइक रिपेयर की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे रिंकू अपनी दुकान के निकट एक ठेली पर खड़ा था, इसी बीच कांशीराम कॉलोनी निवासी सोनू पुत्र शकील का थ्रीव्हीलर रिंकू से टकरा गया। जिससे दोनों पक्ष आपस में उलझ गए। आरोप है कि सोनू और उसके साथियों ने रिंकू की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के  कुछ देर बाद रिंकू पक्ष ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे और हथियार लेकर कांशीराम कॉलोनी में सोनू के मकान पर हमला बोल दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मकान में जमकर तोड़फोड़ की। और सोनू को बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया।
 
मकान पर हमला होते देख कॉलोनीवासी समझे कि सोनू के मकान में बदमाश घुस आए हैं। उन्होंने अपने घरों की छतों पर चढ़कर हमलावर युवकों पर पथराव कर दिया। फायर भी किए गए । इस बीच बवाल की सूचना पर खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई लेकिन जब तक हमलावर भाग चुके थे।


घटना में सोनू घायल हो गया। पुलिस ने रिंकू पक्ष के एक युवक को हिरासत में ले लिया। सोनू पक्ष ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। दो समुदाय के बीच संघर्ष होने से स्थिति तनावपूर्ण है। उधर, पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग होने की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed